1 दिसंबर से बंद हो जाएगा सूरज निकेतन स्कूल, 45 दिव्यांगों का अंधकार में भविष्य – Vidisha News

1 दिसंबर से बंद हो जाएगा सूरज निकेतन स्कूल, 45 दिव्यांगों का अंधकार में भविष्य – Vidisha News


.

मंगलवार को जनसुनवाई में सूरज निकेतन स्कूल के स्टाफ, छात्र और उनके अभिभावक पहुंचे। उन्होंने स्कूल बंद करने और संस्था अध्यक्ष दीपक सक्सेना पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। अभिभावकों ने बताया कि दीपक सक्सेना ने स्कूल में चलने वाले ऑटो बंद कर दिए हैं। अब एक दिसंबर से स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

इससे बच्चों का भविष्य अंधेरे में चला जाएगा। अभिभावक बबीता सेन, सुनीता सेन, अनिल जोशी, धर्मेंद्र, बलवीर, जसवंत लखेरा ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे दिव्यांग हैं। स्कूल बंद होने से वे घरों में परेशान करते हैं। विनीता वंशकार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को सांची से निकालकर यहां दाखिला दिलाया था। अब स्कूल बंद होने की खबर से चिंता बढ़ गई है। शिक्षिका नीता सक्सेना ने कहा कि दीपक सक्सेना उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। स्कूल में 45 बच्चे दर्ज हैं। इनके रहने, खाने, पीने और पढ़ाई का खर्च शासन से मिलने वाले अनुदान से चलता है। इसी अनुदान से स्टाफ को वेतन मिलता है।

एक माह से बच्चों को लाने के लिए ऑटो नहीं भेजा जा रहा। इससे बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे। दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। संस्था अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था को सामाजिक न्याय विभाग से मान्यता मिली है, शिक्षा विभाग से नहीं। बच्चे स्कूल छोड़ने के बाद मार्कशीट और टीसी मांगते हैं। यह दस्तावेज शिक्षा विभाग की मान्यता के बिना नहीं दिए जा सकते। उन्हें शासन से कोई अनुदान नहीं मिलता। उन्होंने किसी को प्रताड़ित नहीं किया।



Source link