Last Updated:
Aloo Baingan Chokha Recipe: सर्दियों में खाया जाने वाला आलू बैंगन का चोखा विंध्य क्षेत्र का पारंपरिक व्यंजन है. इसे अब बिना चूल्हा जलाए केवल कूकर में झटपट बनाया जा सकता है. आलू, बैंगन और टमाटर को कूकर में उबालकर अदरक, मिर्च, प्याज, नींबू और सरसों तेल के साथ मैश कर तैयार किया जाता है. यह चोखा लिट्टी, रोटी या पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है.
Aloo Baingan Chokha Recipe: सर्दियों के मौसम में बैंगन और आलू से बनने वाला चोखा स्वाद से भरपूर होता है. आलू बैंगन का चोखा पारंपरिक विंध्य के खाने का भी एहसास कराता है. आप भी अगर इसे पसंद करते हैं तो हमारी बताई विधि से आलू बैंगन का चोखा आसानी से बना सकते हैं. वो भी बिना गोबर के कंडे जलाए बिना मिट्टी के चूल्ह के. और सब्जियों को भुनने का टेंशन भी नहीं होता, लेकिन स्वाद एकदम देसी लगता है. क्योंकि इस चोखे को हम कूकर में झटपट बनााते हैं.
विंटर सीजन में बैंगन और आलू से बनने वाले चोखा खाने का मज़ा ही अलग होता है. पारंपरिक विंध्य व्यंजन में शामिल आलू बैंगन का चोखा काफी पसंद किया जाता है. कई जगहों पर सिर्फ आलू या बैंगन का चोखा भी बनाया जाता है.लेकिन विंध्य क्षेत्र में आलू बैंगन और टमाटर का चोखा बहुत पसंद किया जाता है. आप अगर आलू बैंगन टमाटर का चोखा खाना पसंद करते हैं और इस रेसिपी को घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है. स्वाद से भरपूर आलू बैंगन टमाटर चोखा बनाना भी काफी आसान है.आलू बैंगन का चोखा बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ती है. आप इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं आलू बैंगन टमाटर का चोखा बनाने की सिंपल रेसिपी.
चोखा बनाने के लिए सामग्री
बैंगन – 2
आलू – 3-4
प्याज – 2 बारीक कटी हुई
टमाटर – 2
लहसुन पुत्थी – 1
हरी मिर्च – 3-4
अदरक कटा – 1इंक कद्दूकस किया हुआ
नींबू – 1
अचार मसाला – 1 टी स्पून (वैकल्पिक)
हरा धनिया – 1/4 कप
सरसों तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार.
आलू बैंगन का चोखा बनाने की विधि
बैंगन, आलू, टमाटर का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक-बारीक काट लें. सबसे पहले आलू को धोकर पोछ लें फिर उसमें तेल लगाकर चार टुकड़ में काट लें. फिर कुकर में बिना पानी नमक के हाई मीडियम फ्लेम पर पका लें 2-3 मिनट बाद गैस बंद कर दें. आलू को एक प्लेट में उसके छिलके निकालकर रख लें. फिर उसी कूकर में टमाटर और बैंगन डालकर उबाल लें. ध्यान रहे कि बैंगन में तेल लगाकर ही उबलने के लिए रखें.
2-3 मिनट जब बैंगन टमाटर अच्छी तरह से पक जाए तो उसके ऊपरी छिलके को उतारकर बैंगन टमाटर साफ कर लें. एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें बैंगन टमाटर आलू डालें और उसे अच्छी तरह से मैश करें. अब मिश्रण में कटा अदरक-मिर्च डालें या पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अचार मसाला, स्वादानुसार नमक हरा धनिया पत्ती नींबू का रस, कटी हुई प्याज सहित अन्य सामग्रियां डालें और सभी को अच्छे से मिला लें.आखिर में 2 टी स्पून तेल डालकर मिक्स करें अगर आपको कच्चा सरसों तेल नहीं पसंद है तो आप जीरा, राई, साबुत लाल मिर्च का चोखे में तड़का भी लगा सकते हैं. आपका स्वाद से भरपूर आलू बैंगन चोखा बनकर तैयार हो चुका है. इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें. इसका लिट्टी, रोटी, पराठा किसी के साथ भी स्वाद का आनंद ले सकते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें