कान्हा टाइगर रिजर्व में अमाही बाघिन शावकों संग दिखी: मंडला के सरही जोन में पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें – Mandla News

कान्हा टाइगर रिजर्व में अमाही बाघिन शावकों संग दिखी:  मंडला के सरही जोन में पर्यटकों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें – Mandla News



मंडला के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सरही जोन में अमाही बाघिन अपने शावकों के साथ दिखाई दी। यह घटना सुबह के समय सिलपुरा मैदान के पास हुई, जहां बाघिन अपने शावकों के साथ निश्चिंत होकर टहल रही थी।

.

सुबह के समय कोहरे के बीच कान्हा टाइगर रिजर्व के जंगल की सड़क पर बाघ परिवार का यह दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यह नजारा कान्हा के जंगल की समृद्ध जैव विविधता को भी दर्शाता है।

बाघ देखने की उम्मीद से कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे पर्यटक इस दृश्य को देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। ये तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।



Source link