तीन साल से मनरेगा पौधों का भुगतान अटका: उमरिया में जनपद पंचायत, नगर परिषदों पर 3.34 लाख रुपए बकाया – Umaria News

तीन साल से मनरेगा पौधों का भुगतान अटका:  उमरिया में जनपद पंचायत, नगर परिषदों पर 3.34 लाख रुपए बकाया – Umaria News


उमरिया जिले में उद्यानिकी विभाग से पौधे लेने के बाद तीन जनपद पंचायतों और दो नगर परिषदों ने अब तक भुगतान नहीं किया है। लगभग तीन वर्षों से 3 लाख 34 हजार 650 रुपए का भुगतान लंबित है, जिससे विभाग और उसके साथ काम करने वाले स्व-सहायता समूह दोनों परेशान हैं

.

यह पौधारोपण मनरेगा से जुड़े कार्यों के तहत कराया गया था। इसमें करकेली, मानपुर और बिरसिंहपुर पाली जनपद पंचायतें साथ ही नगर पालिका परिषद उमरिया और नगर परिषद चंदिया शामिल हैं। इन सभी निकायों ने उद्यानिकी विभाग से पौधे प्राप्त किए थे।

पौधरोपण व बिक्री में समूहों की 50% हिस्सेदारी अटकी

उद्यानिकी विभाग फलदार, छायादार और सौंदर्यीकरण के लिए पौधों का रोपण और बिक्री करता है, जिसमें स्व-सहायता समूहों की भी भागीदारी होती है। कुल राशि का 50 प्रतिशत इन समूहों को भुगतान किया जाना होता है। भुगतान में देरी के कारण इन समूहों के सदस्यों को गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक झनक सिंह मरावी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह भुगतान रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि वे लगातार पत्राचार कर रहे हैं और जनपद पंचायतों तथा नगर परिषदों से मौखिक रूप से भी संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, बजट और आवंटन की कमी का हवाला देकर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक झनक सिंह मरावी ने बताया 3 साल से भुगतान रुका है।

उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक झनक सिंह मरावी ने बताया 3 साल से भुगतान रुका है।



Source link