Last Updated:
IND vs SA Guwahati Test Day 5 LIVE Score and latest updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज गुवाहाटी में दूसरे और आखिरी टेस्ट का पांचवां दिन खेला जा रहा है. मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम हार टालने के लिए संघर्ष क…और पढ़ें
भारत VS साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट
IND vs SA Guwahati Test Day 5 Live Score: नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हार के मुहाने पर खड़ी भारतीय टीम इज्जत और सीरीज बचाने मैदान पर उतर चुकी है. गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन का खेल जारी है. भारत ने अपने चौथे दिन के स्कोर 15.5 ओवर में 27/2 से आगे खेलना शुरू कर दिया है. टीम इंडिया लगभग असंभव नजर आ रहे 549 रन के लक्ष्य का पीछा करने नहीं उतरी है बल्कि पूरे 90 ओवर टिकने के इरादे से आई है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.