India vs South Africa: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टेस्ट में टीम इंडिया का असली चेहरा सामने आ चुका है. घर में जीत के लाले हो गए हैं. गुवाहाटी टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका की टीम ने 408 रन से रौंदा. टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाइंट्स टेबल में मुंह के बल गिरी है. अभी से ही भारत के हाल-बेहाल हो चुके हैं. पाइंट्स टेबल में भारतीय टीम पाकिस्तान से भी पीछे नजर आ रही है.
मौजूदा साइकिल में चौथी हार
विराट-रोहित की मौजूदगी में दो बार की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रनर अप रही टीम इंडिया को मौजूदा साइकिल में चौथी हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें विनिंग प्रतिशत का कांटा अब 50 से भी नीचे उतर चुका है. ताजा पाइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया अब पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर सीरीज ड्रॉ ही कर पाई थी. वहीं, न्यूजीलैंड से 3-0 की हार का भी इस पर गहरा असर है.
पाकिस्तान चौथे स्थान पर
भारतीय टीम नीचे खिसककर 5वें नंबर पर आ चुकी है जबकि पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर है. पाकिस्तान का विनिंग पर्सेंट अब भारत से ज्यादा है. बड़ा फायदा साउथ अफ्रीका को हुआ है जिसकी यह पिछले चार मैचों में तीसरी जीत है. कंगारू टीम टॉप पर है जिसने अभी तक महज एक मैच हारा है. अफ्रीका को एकमात्र हार पाकिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में मिली थी. अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया चार में से चार मैच जीतकर टॉप पर है तो साउथ अफ्रीका तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है.
ये भी पढे़ं.. IND vs SA: अफ्रीका ने कहकर किया भारत को बेइज्जत, दोहराया 25 साल पहले का इतिहास, ‘छावा’ की तरह लड़े जडेजा
श्रीलंका भी आगे
भारत से आगे सिर्फ साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान नहीं बल्कि एक टीम श्रीलंका भी आगे है. श्रीलंका की टीम जिसने दो मैच खेले हैं और एक जीता है व एक ड्रॉ हुआ है. श्रीलंका का विनिंग पर्सेंट 66.67 प्रतिशत है. अब एशेज के अगले मुकाबले से पाइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिलेगा. भारतीय टीम के पास अब अगले 6-7 महीने में कोई घरेलू टेस्ट मैच नहीं है.