सतना के रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबा के पास बुधवार दोपहर 7 वर्षीय बच्ची श्रष्टि गुप्ता को RCTSL बस ने कुचल दिया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल ले जाकर नाजुक हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
.
जानकारी के अनुसार, टिकुरिया टोला निवासी श्रष्टि गुप्ता अपने पिता के साथ रामपुर बघेलान से बस में सतना लौट रही थी। कारगिल ढाबा के पास बस रुकने पर दोनों उतर गए, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही से बस आगे बढ़ गई और बच्ची उसके चपेट में आ गई। पैर बुरी तरह कुचल गया।
परिजन और स्थानीय लोगों का हंगामा
हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बस चालक की लापरवाही पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और लोगों को शांत कराया। चालक को पकड़ा गया, बस को जब्त किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
जबलपुर रेफर किया गया
बच्ची को जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया। नाजुक हालत के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन बस चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।