शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित
मऊगंज जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने सम्मानित किया। यह सम्मान निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय सीमा से पहले अपने क्षेत्र के गणना पत्रक डिजिटाइजेशन क
.
जिले के कुल 19 बीएलओ ने यह उपलब्धि हासिल की है। इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के 9 बीएलओ और मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के 10 बीएलओ शामिल हैं।
देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से प्रेम कुमार पटेल, रजनीश कुमार पाण्डेय, अनिमेश मिश्रा, परांकुश तिवारी, दिवाकर जायसवाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, सिद्धनाथ पटेल और प्रियेश पटेल ने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया।
वहीं, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विपिन कुमार तिवारी, नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला, विकास कुमार कुशवाहा, अम्बरीश पटेल, रवि सेन, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उमाकांत आदिवासी, राजेश मिश्रा, पंछराज सिंह और श्रीमती श्यामा शुक्ला को उनकी शत-प्रतिशत उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 4,79,769 मतदाता हैं और सभी को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं। मंगलवार की देर शाम तक 3,46,404 गणना पत्रक ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 72.2 प्रतिशत है। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार, मऊगंज विधानसभा में 1,69,626 पत्रक (73.3 प्रतिशत) और देवतालाब विधानसभा में 1,76,778 पत्रक (71.18 प्रतिशत) डिजिटाइज किए गए हैं।
डिजिटाइजेशन कार्य को गति देने के लिए शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। बीएलओ को सहयोग प्रदान करने के लिए ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। जनपद पंचायत में एक तकनीकी टीम भी निरंतर कार्यरत है। सभी एसडीएम, तहसीलदार और सेक्टर अधिकारी इस पुनरीक्षण कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
