बैतूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम; प्रस्तावना का वाचन किया: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समारोह, मेहरा समाज ने निकाली रैली – Betul News

बैतूल में संविधान दिवस पर कार्यक्रम; प्रस्तावना का वाचन किया:  कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समारोह, मेहरा समाज ने निकाली रैली – Betul News



बैतूल में संविधान दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय समारोह कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुआ। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन और संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का सा

.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन ने कहा कि संविधान दिवस नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का अवसर है। तहसील, पंचायत और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष सभाओं और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों को संविधान के स्वरूप, संविधान सभा के महत्व और महिला सदस्यों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

मेहरा समाज की भव्य रैली

मेहरा समाज संगठन ने जिले में संविधान दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। रैली कारगिल चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक पहुँची। वहां भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। रैली लल्ली चौक होते हुए रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम तक गई। गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें एक जैसे परिधान पहने महिलाएं खास नजर आईं।

डॉ अंबेडकर के विचारों को संविधान के महत्व को समझाया ऑडिटोरियम में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचार और भारतीय संविधान की महत्तव समझाया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी से अपील की कि संविधान दिवस को एक प्रेरणादायक और सीख देने वाले पर्व के रूप में मनाया जाए।



Source link