सागर में ब्राह्मण समाज ने IAS वर्मा का पुतला जलाया: विवादित बयान के विरोध में यूनिवर्सिटी रोड पर चक्काजाम; वर्मा को जेल भेजने की मांग – Sagar News

सागर में ब्राह्मण समाज ने IAS वर्मा का पुतला जलाया:  विवादित बयान के विरोध में यूनिवर्सिटी रोड पर चक्काजाम; वर्मा को जेल भेजने की मांग – Sagar News


आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सागर में ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग कालीचरण चौराहे पर जमा हुए।

.

जहां विरोध में नारेबाजी करते वर्मा का पुतला जलाया गया‌। पुतला जलाने से पहले उस पर जूते-चप्पल मारे। इसके बाद वे पैदल रैली के रूप में सिविल लाइन थाने पहुंचे। जहां कार्रवाई की मांग की। लेकिन ज्ञापन लेने कोई नहीं आया तो ब्राह्मण समाज के लोग थाने के बाहर यूनिवर्सिटी रोड पर बैठ गए। उन्होंने चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाइश देकर शांत कराया। थाना प्रभारी आनंद सिंह मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। समाज ने वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

समाज के लोगों ने यूनिवर्सिटी रोड पर चक्काजाम किया।

समाज के पप्पू तिवारी ने कहा कि आईएएस वर्मा जैसे अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे अधिकारी को पद से हटाया जाना चाहिए और जेल भेजना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भरत तिवारी, दिनकर तिवारी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।



Source link