Gautam Gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर शर्मनाक सीरीज हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है. गुवाहाटी में हुए दूसरे टेस्ट में अफ्रीका ने भारत को 408 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से ये भारत की सबसे बड़ी हार है. करारी शिकस्त के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
जब से गौतम गंभीर ने हेड कोच की जिम्मा संभाली है, तब से टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में संघर्ष कर रही है. सबसे ज्यादा चुभने वाली बात ये है कि भारत को अपने घर पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ रहा है. गंभीर ने अंदर पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया और अब साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का सफाया किया है.
क्या गौतम गंभीर देंगे इस्तीफा?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद जब हेड कोच प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे तो उनसे कुछ तीखे सवाल पूछे गए. जब गौतम गंभीर ने उनके फ्यूचर पर सवाल पूछा गया तो वो पहले अपनी उपलब्धियां गिनाने लगे और उसके बाद बड़ा बयान दिया.
गौतम गंभीर ने कहा, ”यह बीसीसीआई को तय करना है. मैंने पहले भी कहा है, भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं. मैं वही हूं जिसने इंग्लैंड में नतीजे हासिल किए, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता. यह एक ऐसी टीम है जो सीख रही है.”
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में गौतम गंभीर ने कहा कि 0-2 से सीरीज हार के लिए भारतीय टीम के हर एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, लेकिन दोष तो उनसे ही शुरू होता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ”दोष तो सबका है, सबसे पहले मैं खुद हूं.”
IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया की बेइज्जती
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 201 रनों पर ऑल आउट होने के बाद दूसरी इनिंग में भी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 63.5 ओवरों में प्रोटियाज के आगे सरेंडर कर दिया और 140 रन पर ढेर हो गए. हालत कितनी खराब है उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रवींद्र जडेजा (54 रन) को छोड़कर बाकी कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका.
साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज 408 रन से जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. इससे पहले कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में प्रोटियाज ने 30 रनों से जीत हासिल की थी. भारत में ये साउथ अफ्रीका की दूसरी टेस्ट सीरीज जीत है. इससे पहले उन्होंने फरवरी-मार्च 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में भारत को 2-0 से हराया था।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: गौतम गंभीर के राज में टीम इंडिया पर लगा कभी ना मिटने वाला दाग! टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा