जबलपुर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जबलपुर में 249 पॉजिटिव, एक मौत. प्रदेश में 37 नई मौतों के साथ कुल कोविड मृतकों का आंकड़ा 2000 पार
- चिंताजनक : 52 में से कोई भी जिला ऐसा नहीं, जहां 10 से कम एक्टिव केस हों
जिले में एक दिन पहले अब तक के सर्वाधिक 251 पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को भी नए मरीजों की संख्या में कोई खास कमी नहीं रही। पिछले 24 घंटों में 249 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं कोरोना के खाते में एक और मौत दर्ज हुई है। यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा जहां 130 पहुंच गया है, वहीं संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार पहुंच गई है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह से नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 1415 हो गए हैं।
सागर में 67 मरीज, 3 संक्रमितों की मौत
सागर में तीन मौत और 67 नये पॉजिटिव मरीज मिले। इसी तरह नरसिंहपुर में 53, दमोह 22, सिवनी 44, डिंडौरी 7 नए मरीज मिले। मंडला 29, शहडोल 89, उमरिया 37, अनूपपुर 24, बालाघाट 46, कटनी 33, सीधी 23 नये कोरोना पाॅजटिव मिले। वहीं सतना में एक मौत, 50 नए संक्रमित मिले। रीवा में 34 नये मरीज मिले हैं। पन्ना में एक की मौत, 19 नए मरीज मिले।
इंदौर में कोरोना मरीज के शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों के चीखने-चिल्लाने का वीडियो वायरल हुआ तब प्रशासन जागा, अब मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे कोरोना मरीज के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आया है। सोमवार को इसका सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ, तब जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि 87 वर्षीय नवीनचंद्र को 17 सितंबर को यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात उनकी मौत हो गई।
सोमवार को जब बॉडी परिजनों को सौंपी गई तो उसके सफेद कफन पर कई जगह खून लगा हुआ था। परिजनों ने जब कफन हटाकर देखा तो वे चौंक गए। मृतक के बाएं पैर की अंगुलियां, एक आंख गायब थी। अस्पताल में जब सुनवाई नहीं हुई तो परिजनों ने जिला प्रशासन में शिकायत की।
प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन के दुष्परिणाम हम सभी देख चुके हंै। अत: अब सभी को अपेक्षित सावधानी के साथ ही दैनिक जीवन की आदत डालनी होगी। -नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री मप्र
0