जौरा विद्युत विभाग में आउट सोर्स कर्मचारी मुकेश गुर्जर बिलगांव फीडर के मानपुर बिसगपुरा विद्युत लाइन पर परमिट लेकर मेंटिनेश का कार्य कर रहा था लेकिन अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई जिससे मुकेश गुर्जर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
.
घटना से नाराज मुकेश के परिजनों ने एन एच 552 नहर पुलिया के पास जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया लेकिन जाम पिछले डेढ़ घंटे से लगा रहा। परिजनों ने जांच और दोषियों पर कार्यवाही की अनुशंसा मिलने के बाद जाम खोला।
हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई।

गुस्साए लोगों और परिजनों ने चक्काजाम लगाया।
परमिट लेकर कर रहा था कार्य दरअसल आउट सोर्स कर्मचारी मुकेश गुर्जर दोपहर को बिलगांव विद्युत फीडर के बिसगपुरा विद्युत लाइन पर विधिवत परमिट लेकर मेंटिनेंस का कार्य कर रहा था। कार्य करते समय अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। बिजली सप्लाई के चलते लाइन पर काम कर रहे मुकेश गुर्जर को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौत के बाद नाराज परिजनों ने मुकेश गुर्जर का शव रखकर एनएच 552 पुरानी पुलिया के पास जाम लगाया।

मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।
नेशनल हाईवे 552 पर जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा परिजनों को काफी समझाइश दी लेकिन परिजन जाम खोलने को लेकर राजी नहीं हो रहे। परिजनों की मांग है कि घटना में दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
जौरा एसडीओपी नितिन बघेलन के अनुसार बिजली आउट सोर्स कर्मचारी मुकेश की मौत के बाद परिजनों ने जाम लगाया है जाम खुलवाने के लिए समझाइश दी जा रही है। एसडीएम जौरा भी मौके पर पहुंचे।परिजनों ने जांच और दोषियों पर कार्यवाही की अनुशंसा मिलने के बाद जाम खोला गया।