Last Updated:
IND vs SA Sai Sudharsan Marco Jansen: साउथ अफ्रीका की खुशी उस वक्त मायूसी में बदल गई, जब आउट हो चुके साईं सुदर्शन को अंपायर ने वापस बुला लिया. मार्को यानसन की गेंद पर विकेट के पीछे लपक गए सुदर्शन को तब जीवनदान मिला, जब वह नो बॉल पर आउट हो गए थे.
गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन के दूसरे ओवर में जमकर ड्रामा देखने को मिला. पहले ही दबाव में डरी-सहमी भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 549 रन के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करना था. ऐसे में सवाल पूछते साउथ अफ्रीकी बॉलिंग अटैक के आगे टिकना किसी कठिन परीक्षा की तरह बीत रहा था. इस बीच साईं सुदर्शन का आउट हो जाना टीम इंडिया के लिए किसी भूचाल से कम नहीं था, लेकिन किस्मत ने सुबह भारत का साथ निभाया.
दरअसल, पहली पारी में छह विकेट लेने वाले छह फीट सात इंच लंबे मार्को यानसन ने दूसरी पारी में घातक बॉलिंग जारी रखी. 18.3 ओवर में यानसन की एक गुड लेंथ बॉल को साईं सुदर्शन ने रोकने की कोशिश की और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे, जिसके बाद कीपर ने कैच पकड़ा और खुशी जाहिर करने लगे. खुद सुदर्शन निराश होकर पवेलियन की राह पकड़ चुके थे. यानसन दिन का पहला और भारत का तीसरा विकेट लेकर गदगद थे, लेकिन किस्मत ने दगा दे दिया.
Tea on Day 5!
Ravindra Jadeja and Sai Sudharsan will resume proceedings in the second session.