भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर बुधवार रात करीब 8 बजे अपने गृह नगर शाजापुर पहुंचे। पहली बार शाजापुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने उनका स्वागत किया। भोपाल से शाजापुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वा
.
श्याम टेलर का रोड शो टंकी चौराहे से शुरू हुआ और धोबी चौराहा, महूपुरा, किला रोड, आजाद चौक, नई सड़क और बस स्टैंड क्षेत्रों से होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी कर उनका अभिनंदन किया।
जेसीबी और क्रेन से बरसाए फूल
कई स्थानों पर जेसीबी और क्रेन की मदद से विशाल फूलमालाएं पहनाकर टेलर का स्वागत किया गया, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।
हाल ही में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए श्याम टेलर के नाम पर मुहर लगाई है। इस चयन के बाद से शाजापुर सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।
टेलर ने कहा- एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई
मीडिया से बातचीत करते हुए श्याम टेलर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने इसे एक साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता के लिए प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलना गर्व की बात बताया। टेलर ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कई लोगों की जेब काटी
प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी बीच दो से तीन युवकों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों की जेब काटी।
जेब कटने की शिकायत मिलने पर मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।