WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से नीचे टीम इंडिया: पांचवें नंबर पर खिसकी, साउथ अफ्रीका नंबर-2, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर; क्या भारत फाइनल खेल पाएगा?

WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से नीचे टीम इंडिया:  पांचवें नंबर पर खिसकी, साउथ अफ्रीका नंबर-2, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर; क्या भारत फाइनल खेल पाएगा?


स्पोर्ट्स डेस्क11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका से 2-0 के क्लीन स्वीप के बाद भारत ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे पहुंच गया है। पाकिस्तान 50% पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि भारत 48.15% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया।

साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की टेस्ट में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार रही। इस जीत के साथ प्रोटियाज टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल के दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। स्टोरी में भारत का WTC समीकरण…

भारत में 25 साल बाद जीत सका साउथ अफ्रीका यह 25 साल में सिर्फ दूसरी बार है जब साउथ अफ्रीका ने भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीती। इससे पहले ऐसा 2000 में हुआ था, तब हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने मुंबई और बेंगलुरु में 2-0 से जीत हासिल की थी। 2001 से 2024 तक साउथ अफ्रीका ने भारत में 13 टेस्ट खेले, टीम को महज 2 में जीत मिल सकी थी।

साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में 30 और गुवाहाटी में 408 रन से जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में 30 और गुवाहाटी में 408 रन से जीत दर्ज की।

भारत 5वें स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार भारत की WTC स्थिति बहुत खराब हो गई है। टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। भारत ने WTC 2025-27 में अब तक 9 मैच खेले हैं। इसमें से 4 जीते, 4 हारे और 1 ड्रॉ कराया।

WTC में हर मैच जीतने पर 12 अंक मिलते हैं। भारत ने कुल 108 में से सिर्फ 52 पॉइंट्स हासिल किए। इसका मतलब भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 48.15% है, जो उसे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और पाकिस्तान से पीछे कर देता है।

ऑस्ट्रेलिया 4 में से मैच 4 जीतकर पहले नंबर पर है। साउथ अफ्रीका 4 में से 3 जीत और एक हार के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया। तीसरे पर श्रीलंका और चौथे पर पाकिस्तान है।

फाइनल में पहुंचने के लिए 9 टेस्ट में से 7 जीत जरूरी भारत को इस WTC साइकल में 18 टेस्ट खेलने हैं। टीम 9 खेल चुकी हैं और अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं। भारत के पास 52 पॉइंट्स हैं।

पिछले WTC साइकल को देखें तो फाइनल में पहुंचने के लिए आमतौर पर 55%-65% के बीच का पॉइंट्स चाहिए होते हैं। इसका मतलब है कि भारत को बचे हुए 9 टेस्ट में कम से कम 6 या 7 जीत जरूरी होगी। कुछ मैच ड्रॉ खेलने से भी भारत को फायदा हो सकता है, लेकिन 3 से ज्यादा मैच हारने पर टीम बाहर ही हो जाएगी।

एक भी सीरीज हारने का जोखिम नहीं उठा सकता भारत गणित के हिसाब से भारत फाइनल रेस में अभी भी बना हुआ है। लेकिन गुवाहाटी की हार ने भारत की राह बेहद कठिन कर दी है। अब एक और खराब सीरीज हुई, तो अंत में चाहे घरेलू मैदान पर प्रदर्शन कितना भी अच्छा हो। 2027 फाइनल का टिकट बचाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

भारत की अब WTC में 3 सीरीज बची हैं। साउथ अफ्रीका के बाद टीम 2027 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका में 2-2 टेस्ट की सीरीज होगी।

साउथ अफ्रीका चैंपियन, भारत 2 बार फाइनल हारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को ICC ने 2019 में शुरू किया। इसमें 9 टीमों को 6 टीमों के खिलाफ 2 से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी होती हैं। इनमें 3 अपने घर और 3 सीरीज विदेश में रहती हैं। सभी टीमों के मैच खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पोजिशन पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल होता है।

भारत ने 2021 और 2023 में 2 बार फाइनल में जगह बनाई, लेकिन टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला हार गई। साउथ अफ्रीका ने 2025 में फाइनल खेला और टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन भी बनी।

खबरें और भी हैं…



Source link