झाड़मऊ|नजदीकी गांव रूपाहेड़ा में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी
.
शिविर में ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के कारण और रोग निवारक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की आदत, सही पोषण और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर जोर दिया। डॉ. राजेश चौधरी (मेडिकल ऑफिसर) ने बताया कि छोटी-छोटी स्वच्छता की आदतें अपनाकर बड़ी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। ग्रामीणों को अपने आसपास सफाई रखने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संतोष सेन, फार्मासिस्ट दुर्गेश दांगी, स्टाफ नर्स सुगन दांगी, लैब असिस्टेंट माखन सूर्यवंशी और ग्रामीण उपस्थित रहे।