MP News LIVE 27 नवंबर: सीएम श्योपुर जाएंगे, 6 जिलों के 3.05 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 238 करोड़ रूपये

MP News LIVE 27 नवंबर: सीएम श्योपुर जाएंगे, 6 जिलों के 3.05 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 238 करोड़ रूपये


Last Updated:

MP News Live Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी…और पढ़ें

MP LIVE

MP News Live 25 November 2025: आज दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर पहुंच रहे हैं. बड़ौदा तहसील मुख्यालय स्थित पुलिस थाने के पास के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल होंगे. मुख्य कार्यक्रम में सीएम एक क्लिक से प्रदेश के 6 जिलों के 3 लाख 5 हजार 410 किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राहत राशि ट्रांसफर करेंगे. ये जिले हैं – श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा. अतिवृष्टि, बाढ़ व पीला मौजेक कीट से फसल खराब होने का मुआवजा मिलेगा.

अकेले श्योपुर जिले के 1 लाख 3 हजार 78 किसानों को 100 करोड़ 83 लाख रुपये मिलेंगे. हरदा को 71.52 करोड़, विदिशा को 29.15 करोड़, नर्मदापुरम को 19.84 करोड़, धार को 10.31 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

इसके अलावा सीएम कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे:-
2.75 करोड़ से सेसईपुरा में आदिवासी बालक आश्रम का लोकार्पण
14.80 करोड़ से श्योपुर में नर्सिंग कॉलेज भवन
14.95 करोड़ से 50 बिस्तरों वाला एकीकृत आयुष अस्पताल
96 लाख से बागवानी एवं खाद प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र
लहरौनी, बलावनी व डाबीपुरा में कुल 7.63 करोड़ से तीन नए विद्युत उपकेंद्र

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे सीएम मुरैना के लिए रवाना हो जाएंगे.

November 27, 202506:51 IST

श्योपुर में CM का ऐतिहासिक मुआवजा वितरण

homemadhya-pradesh

LIVE: सीएम श्योपुर जाएंगे, खातों में ट्रांसफर होंगे 238 करोड़ रूपये



Source link