घरेलू विवाद में पति का खौलती चाय से हमला, पत्नी बुरी तरह झुलसी
शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंधेली में एक घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी पर खौलती चाय फेंक दी। इस घटना में पत्नी बुरी तरह झुलस गई, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरुवा
.
बता दें कि पीड़िता कल्पना यादव 26 वर्ष ने अपनी मां चंद्ररानी के साथ शाहनगर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। कल्पना यादव ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान उसका पति अशोक यादव वहां आया और चाय बनाने को माना किया। इस पर कल्पना ने कहा कि वह जल्दी से चाय बना देगी और आप भी पी लेना मैं खूद भी पी लूंगी।
इतने पर पति बाहर चला गया जब वह वापस आया तो पत्नी चाय बना रही थी। इसी बात पर पति अशोक अचानक गुस्से में आ गया और चूल्हे पर रखी गर्म चाय की तवेली उठाकर महिला पर फेंक दी। गर्म चाय गिरने से कल्पना के बाएं हाथ और दाहिने गाल पर जलने के निशान हैं।
घटना के समय घर में मौजूद सास चमेली बाई यादव ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की। चोट लगने के बाद कल्पना ने अपनी मां चंद्ररानी, निवासी सुनपुरा को फोन कर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति अशोक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।