नई दिल्ली. Tata Sierra Vs Hyundai Creta: Tata Motors ने कल अपनी नई SUV Tata Sierra को लॉन्च किया है. इस नई SUV में कई बेहतरीन और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिसका भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Hyundai Creta से होगा. यदि आप नई SUV लेने की योजना बना रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि इन दोनों में से आपके लिए बेस्ट ऑप्शन कौन सा हो सकता है, तो आज हम आपको दोनों SUV की तुलना करके बताएंगे कि आपको कौन सी खरीदनी चाहिए.
Tata Sierra Vs Hyundai Creta: कीमत
Tata Sierra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है. हालांकि, यह इंट्रोडक्ट्री कीमत है, यानी इसकी कीमत बढ़ सकती है. वहीं, Hyundai Creta की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये है, और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20.20 लाख रुपये तक है.
Tata Sierra, Hyundai Creta के मुकाबले बड़ी है, जिससे इसका केबिन स्पेस भी ज्यादा है. इस SUV की लंबाई 4340 mm, चौड़ाई 1841 mm और हाइट 1715 mm है. इसका व्हीलबेस 2730 mm है और इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. Hyundai Creta की लंबाई 4330 mm, चौड़ाई 1790 mm और हाइट 1635 mm है. इसका व्हीलबेस 2610 mm है और इसमें 190 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.
Tata Sierra Vs Hyundai Creta: फीचर्स
दोनों SUV में कई एडवांस फीचर्स हैं. Tata Sierra में 3-3 स्क्रीन, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम इंटीरियर, सॉफ्ट टच मटीरियल्स, पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइट्स, मूड लाइटिंग, शानदार फ्रंट और रियर डिजाइन, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.
Hyundai Creta में भी कई प्रीमियम फीचर्स हैं, जो इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं. इसमें स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, बड़ा कैस्केडिंग ग्रिल और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को दमदार बनाते हैं. Creta का केबिन भी प्रीमियम फील देता है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं.