2026 Kia Sorento: भारतीय मार्केट में SUV सेगमेंट में कार कंपनियों द्वारा कई गाड़ियां ऑफर की जाती हैं, विशेषकर फुल साइज SUV सेगमेंट में. इसी कारण से इनकी डिमांड अधिक रहती है और Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी SUV को ज्यादा पसंद किया जाता है. अब Kia भी इस सेगमेंट में नई Kia Sorento को पेश कर सकती है.
पहली बार भारत में टेस्टिंग
नई Kia Sorento 3-रो SUV को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर के पहले हाइब्रिड मॉडलों में से एक होगी और इसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है. अब जानिए इस SUV के बारे में कौन सी जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Sorento को लॉन्च से पहले भारत में टेस्ट किया जा रहा है. हालांकि, इस पर निर्माता की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
क्या मिली जानकारी ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस SUV में 19-इंच अलॉय व्हील्स, वर्टिकल LED लाइट्स, तीन-रो सीटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रूफ रेल, शार्क-फिन एंटीना और रोटरी डायल सेलेक्टर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कितना दमदार इंजन
निर्माता ने फिलहाल इस SUV के इंजन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 191 हॉर्सपावर पैदा करेगा. वहीं, एक अधिक पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलने की संभावना है, जो लगभग 281 हॉर्सपावर देने में सक्षम होगा. किआ इसमें हाइब्रिड तकनीक भी शामिल कर सकती है, जिससे यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV बन जाएगी.
कब होगी लॉन्च?
Kia इस SUV को साल 2026 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
कीमत और मुकाबला
भारत में 2026 Kia Sorento को 40 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के बीच लॉन्च किया जा सकता है. भारतीय मार्केट में इस SUV को फुल साइज SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Skoda Kodiaq जैसी SUV के साथ होगा.