वॉशिंगटन पोस्ट ने शेयर की जबलपुर की ये तस्वीर, अब दुनियाभर में है इसकी चर्चा-American newspaper Washington Post shared photo of wheat purchase in Jabalpur | jabalpur – News in Hindi

वॉशिंगटन पोस्ट ने शेयर की जबलपुर की ये तस्वीर, अब दुनियाभर में है इसकी चर्चा-American newspaper Washington Post shared photo of wheat purchase in Jabalpur | jabalpur – News in Hindi


अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने जबलपुर में गेहूं की खरीद की फोटो शेयर की

21 अप्रैल को अपना गेहूं बेचने सैकड़ों की संख्या में किसान (farmer) मझौली मंडी पहुॅचे थे. इस दौरान किसानों ने क्रम बद्ध तरीके से अपने ट्रैक्टर और ट्रॉली खड़े किए थे. जमीनी सतह से इस नज़ारे को समझना मुमकिन नहीं था लेकिन जब आसमान से इस तस्वीर (photo) को खींचा गया तो ये अद्भुत नज़ारा हो गया

जबलपुर.जबलपुर (jabalpur) की चर्चा अमेरिका में भी हो रही है. अमेरिका के प्रसिद्ध अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट (Washington post) ने अपनी टॉप फोटोज में जबलपुर की एक तस्वीर (photo) शामिल की है. ये गेहूं (wheat) की बंपर खरीद की है. अखबार ने 21 अप्रैल की दुनिया की 18 बेहतरीन तस्वीरों में शुमार किया है.प्रदेश मे अब तक 1.25 करोड़ मिट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं सहित रबी फसल की खरीद का आज आखिरी दिन था. पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड खरीद हुई. कोरोना संक्रमण और फिर दो दिन से प्रदेश में जारी बारिश के कारण ये खरीद लगातार चर्चा में बनी हुई है. विवादों और आरोपों के बीच एक अच्छी खबर जनसंपर्क विभाग ने दी. जनसंपर्क विभाग ने अपनी साइट पर एक तस्वीर साझा की है. जो गेहूं खरीद की है. ये फोटो अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की वेबसाइट में छापी गयी है. तस्वीर 21 अप्रैल की है जिसे उस दिन वशिंगटन पोस्ट की टॉप 18 फ़ोटोज़ में शामिल किया गया था. जबलपुर से ली गई ये तस्वीर विश्व की श्रेष्ठतम 18 तस्वीरों में शामिल की गयी.

जनसंपर्क विभाग ने साझा की पोस्ट
प्रदेश समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉली की रेलम-पेल हमेशा देखने मिलती है. मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की लंबी कतारें, मंडी में गेहूं के ढेर और किसानों की शिकवा-शिकायतों के सीन आम हैं. लेकिन एरियल व्यू से ली गई एक तस्वीर अमेरीकी वाॅशिंगटन पोस्ट को इतनी पसंद आई कि उसे विश्व की श्रेष्ठ 18 तस्वीरों में शामिल लिया. 21 अप्रैल को ली गई इस तस्वीर में वाॅशिंगटन पोस्ट ने गेहूॅ की बंपर बिक्री का ज़िक्र किया है. जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश ने आज वाॅशिंगटन पोस्ट के उस लेख और तस्वीर को आज अपने फेसबुक पेज में साझा किया है.मझौली मंडी की है तस्वीर

जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को अपना गेहूं बेचने सैकड़ों की संख्या में किसान मझौली मंडी पहुॅचे थे. इस दौरान किसानों ने क्रम बद्ध तरीके से अपने ट्रैक्टर और ट्राली खड़े किए थे. जमीनी सतह से इस नज़ारे को समझना मुमकिन नहीं था लेकिन जब आसमान से इस तस्वीर को खींचा गया तो ये अद्भुत नज़ारा हो  गया और इसकी चर्चा समंदर पार अमेरिका तक पहुंच गयी. इसमें किसानों का अनुशासन और गेहूं की बंपर पैदावार और खरीद का नज़ारा सब एक साथ क़ैद है.प्रदेश मे अब तक 1.25 करोड़ मिट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-

कांग्रेस सोशल मीडिया पर सरकार को बता रही है बारिश में कितना बर्बाद हुआ अनाज

सिंधिया को झटका:BJP छोड़ कांग्रेस में लौटे माधवराव के बाल सखा बालेंदु शुक्ल



First published: June 5, 2020, 5:36 PM IST





Source link