WPL 2026 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को दिल्ली में हो रही नीलामी से पहले बीसीसीआई ने सीजन के कार्यक्रम को लेकर अहम ऐलान किया है. महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा. बीसीसीआई के मुताबिक अगले सीजन के मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला वडोदरा में होगा.
वडोदरा के लोग होंगे उत्साहित
नवी मुंबई पिछले कुछ सालों में महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिला प्रीमियर लीग के लिए बेहद अहम वेन्यू के रूप में उभरा है. वहीं, लेकिन वडोदरा में होने वाले मैच निश्चित रूप से उस क्षेत्र के लोगों के लिए रोमांच पैदा करेंगे. महिला प्रीमियर लीग 2026 लीग का चौथा सीजन होगा. लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी. पिछले तीन सीजन में 2 बार मुंबई इंडियंस चैंपियन रही है, जबकि तीनों ही सीजन में दिल्ली कैपिटल्स उप उपविजेता रही है.
2023 में मुंबई का जलवा
2023 में खेले गए पहले सीजन में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी. 2024 में नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी. 2024 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता. अब चौथे सीजन का रोमांच चरम पर है. ऑक्शन में दीप्ति शर्मा की लॉटरी लगी जिन्हें 60 लाख का फायदा हुआ है.
ये भी पढे़ं… ऋषभ पंत ‘माफीनामा’.. हार के बाद सोशल मीडिया पर हुए भावुक, गिल का भी इमोशनल पोस्ट
वर्ल्ड कप में छाई थी दीप्ति
दीप्ति शर्मा गेंद और बल्ले दोनों मैच की काया पलटने का माद्दा रखती हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में कई मुकाबले अपने दम पर जिता दिए. दीप्ति शर्मा को पिछले ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह डब्लूपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी थीं. इस बार उनकी सैलेरी में 60 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. उन्हें यूपी ने आरटीएम के जरिए 3.2 करोड़ रुपये में शामिल किया है.