WPL 2026: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया की दुश्मन बनेगी कप्तान? जल्द दिल्ली कैपिटल्स करेगा ऐलान, मालिक ने दिया हिंट

WPL 2026: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया की दुश्मन बनेगी कप्तान? जल्द दिल्ली कैपिटल्स करेगा ऐलान, मालिक ने दिया हिंट


WPL 2026 Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगानी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिल्ली में गुरुवार (27 नवंबर) को हुई. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी व्यस्त नजर आई. उसने दो बड़े खिलाड़ियों की बोली लगाई. टीम की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग और भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को लेकर फ्रेंचाइजी ने काफी मशक्कत की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. ऐसे में दिल्ली ने साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. वोल्वार्ड्ट ने अफ्रीकी टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था, जहां उसे भारत ने हराया था.

भारतीय को मिलेगी कप्तानी

मेग लैनिंग के जाने और लौरा वोल्वार्ड्ट के आने से ऐसा लगा कि दिल्ली को नया कप्तान बन गया है. वोल्वार्ड्ट को अगले कप्तान के तौर पर देखना जाने लगा, लेकिन टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ऑक्शन के दौरान ही बता दिया कि वह कप्तान नहीं होंगी. पार्थ जिंदल ने कहा है कि साउथ अफ्रीका की स्टार बैटर लॉरा वोल्वार्ड्ट विमेंस प्रीमियर लीग के आने वाले एडिशन में फ्रेंचाइजी को लीड नहीं करेंगी. उन्होंने दोहराया कि मैनेजमेंट को पक्का यकीन है कि कप्तानी किसी भारतीय खिलाड़ी को दी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की एक गलती और यूपी वॉरियर्स की हो गई चांदी, महंगा पड़ा ऑक्शन से पहले का फैसला

लैनिंग को रिलीज कर दिल्ली ने किया था हैरान

टूर्नामेंट के पहले तीन सीजन में दिल्ली को स्टार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग ने लीड किया था और वह अपने काम में शानदार थीं. उन्होंने टीम को लगातार तीन फाइनल में पहुंचाया, लेकिन ट्रॉफी हाथ से निकल गई.  WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने लैनिंग को रिलीज कर दिया, जो पिछले कुछ सालों में उनके परफॉर्मेंस और उनकी कप्तानी को देखते हुए एक सरप्राइज था. इसके बाद टीम ने उनके लिए ऑक्शन में 1.80 करोड़ रुपये तक की बोली लगाई, लेकिन लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

ये भी पढ़ें: WPL Mega Auction: RCB ने राधा-स्मिथ और बेल को खरीदा, यूपी वॉरियर्स ने वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर पर लगाया दांव

पार्थ जिंदल ने क्या कहा?

ऑक्शन के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जिंदल ने कहा, ”हम बहुत साफ हैं कि हम एक भारतीय को कैप्टन बनाना चाहते हैं. हमने मन बना लिया है.” इससे यह कन्फर्म हो गया कि वोल्वार्ड्ट उनकी कप्तान नहीं होंगी. वोल्वार्ड्ट का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ एक छोटी सी लड़ाई के बाद दिल्ली ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीद लिया. जिंदल ने कहा, ”हमें लगता है कि लॉरा लैनिंग की जगह ले सकती हैं. हमारा स्पिन अटैक पिछली बार से भी बेहतर है. यह एक बहुत बैलेंस्ड टीम लगती है. पिछले साल हमें कुछ ज़बरदस्त खिलाड़ियों की कमी खली, जो अब हमारे पास चिनेल हेनरी के रूप में हैं.”



Source link