Last Updated:
नई दिल्ली में विमेंस प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में कई खिलाड़ी मालामाल हुए. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने लाइमलाइट लूटी, जो 3.20 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली कई खिलाड़ी भी इस ऑक्शन में शामिल रहीं. आइए जानते हैं उन सभी पर कितनी बोली लगी और किस टीम में शामिल हुईं.
दीप्ति शर्मा ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर रहीं. उन्हें 3.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा. दीप्ति का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. दीप्ति को दिल्ली ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया था, जिसके बाद RTM का इस्तेमाल कर यूपी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया. दीप्ति वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच रहीं. उन्होंने भारत को पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

ऑलराउंडर श्री चरणी भी भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा थीं. वह WPL ऑक्शन में 30 लाख के बेस प्राइस के साथ शामिल हुईं. यूपी ने बोली की शुरुआत की जिसके बाद दिल्ली के साथ उनकी लंबी बिडिंग चली. आखिर में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीद लिया.

अरुंधति रेड्डी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 75 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है. इस तेज गेंदबाज का बेस प्राइस 30 लाख रुपये थे. वह भारत की वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहीं. हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

भारतीय स्पिन गेंदबाज राधा यादव भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा बनीं. उन्हें 65 लाख रुपये में डिफेंडिंग चैंपियंस ने अपने साथ जोड़ा. राधा का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. वह वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थीं.

रेणुका ठाकुर को 60 लाख रुपये मिले. वह भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली अहम खिलाड़ियों में से एक रहीं. ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था. 20 लाख रुपये ज्यादा देकर उन्हें गुजरात जायंट्स ने अपना हिस्सा बनाया.

हरलीन देओल, स्नेह राणा और क्रांति गौड़ को 50-50 लाख रुपये मिले. हरलीन और क्रांति अपने बेस प्राइस पर यूपी की टीम में शामिल हुईं. वहीं, स्नेह राणा को बेस प्राइस से 20 लाख रुपये ज्यादा मिले. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. स्नेह का बेस प्राइस 30 लाख रुपये थे. ये तीनों खिलाड़ी भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2025 विनिंग टीम का हिस्सा थीं.