WPL Mega Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो गई है. 5 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल 67 खिलाड़ी खरीदे. इस दौरान कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च हुए. भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 3.2 करोड़ रुपये की कीमत हासिल करने में सफल रहीं. वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाली दीप्ति ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली को किसी ने नहीं खरीदा. वह पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्स की कप्तान थीं. नीलामी में कुल 23 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगी.
दो टीमों ने 18-18 खिलाड़ी खरीदे
दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फंड का पूरा इस्तेमाल किया. तीनों ने 16 खिलाड़ियों की टीम बनाई जिसमें 6 विदेशी और 10 भारतीय खिलाड़ी थे. गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स ने टीम में थोड़ा ज़्यादा पैसा लगाया और दोनों ने 18 खिलाड़ी रखे. सीजन की शुरुआत 9 जनवरी को होगी और फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा. लीग के मैच नवी मुंबई और बड़ौदा में खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: WPL Auction: 11 खिलाड़ी करोड़पति…यूपी वॉरियर्स ने चौंकाया, दीप्ति-अमेलिया की चांदी, यहां देख लें पूरी लिस्ट
ऑक्शन के बाद 5 टीमों का फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना , एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल (₹60 लाख), नाडिन डी क्लर्क (₹65 लाख), राधा यादव (₹65 लाख), लॉरेन बेल (₹90 लाख), लिंसे स्मिथ (₹30 लाख), प्रेमा रावत (₹20 लाख RTM), अरुंधति रेड्डी (₹75 लाख), पूजा वस्त्रकार (₹85 लाख), ग्रेस हैरिस (₹75 लाख), गौतमी नाइक (₹10 लाख), प्रत्यूषा कुमार (₹10 लाख), दयालन हेमलता (₹30 लाख).
मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी, अमेलिया केर (₹3 करोड़), शबनम इस्माइल (₹60 लाख), संस्कृति गुप्ता (₹20 लाख बेस प्राइस), सजीवन सजना (₹75 लाख), राहिला फिरदौस (₹10 लाख बेस प्राइस), निकोला कैरी (₹30 लाख), त्रिवेणी वशिष्ठ (₹20 लाख), नल्ला रेड्डी (₹10 लाख), साइका इशाक (₹30 लाख), मिली इलिंगवर्थ (₹10 लाख).
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ट (₹1.10 करोड़), सिनेल हेनरी (₹1.30 करोड़), श्री चरणी (₹1.30 करोड़), स्नेह राणा (₹50 लाख), लिजेल ली (₹30 लाख), दीया यादव (₹10 लाख), तानिया भाटिया (₹30 लाख), ममता मदिवाला (₹10 लाख), नंदिनी शर्मा (₹10 लाख), लूसी हैमिल्टन (₹10 लाख), मिन्नू मणि (₹40 लाख).
यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा (₹3.2 करोड़ RTM), सोफी एक्लेस्टोन (₹85 लाख), मेग लैनिंग (₹1.90 करोड़), फोएबे लिचफील्ड (₹1.20 करोड़), किरण नवगिरे (₹60 लाख), हरलीन देओल (₹50 लाख), क्रांति गौड़ (₹50 लाख RTM), आशा सोभना (₹1.10 करोड़), डिएंड्रा डॉटिन (₹80 लाख), शिखा पांडे (₹2.40 करोड़), सिमरन शेख (₹10 लाख), शिप्रा गिरी (₹10 लाख), क्लो ट्रायोन (₹30 लाख), सुमन मीना (₹10 लाख), गोंगडी त्रिशा (₹10 लाख), प्रतीक रावल (₹40 लाख), तारा नोरिस (₹10 लाख).
गुजरात जाएंट्स: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (₹2 करोड़), रेणुका सिंह (₹60 लाख), भारती फुलमाली (₹70 लाख), टिटस साधु (₹30 लाख), काश्वी गौतम (₹75 लाख RTM), कनिका आहूजा (₹30 लाख), तनुजा कंवर (₹45 लाख), जॉर्जिया वेयरहम (₹1 करोड़), अनुष्का शर्मा (₹45 लाख), हैप्पी कुमारी (₹10 लाख), किम गार्थ (₹50 लाख), यस्तिका भाटिया (₹50 लाख), डैनी वायट-हॉज (₹50 लाख), आयुषी सोनी (₹30 लाख), राजेश्वरी गायकवाड़ (₹40 लाख), शिवानी सिंह (₹10 लाख), डैनी वायट-हॉज (₹50 लाख).