कैट ने आरटीओ छूट समेत 12 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा – Gwalior News

कैट ने आरटीओ छूट समेत 12 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा – Gwalior News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर एयरपोर्ट पर कैट का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल में कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, संभागीय मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ खंडेलवाल ने सीएम डॉ. मोहन यादव को 12 सूत्रीय आग्रह पत्र सौंपा।

.

जिसमें प्रमुख मांग ग्वालियर व्यापार मेले में आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन अतिशीघ्र किए जाने की मांग थी। अन्य मांगों में फेसिलिटेशन सेंटर के रिनेवोशन, छतरियों की रिपेयरिंग व अन्य कार्यों को जल्द कराए जाने की मांग थी। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने सीएम से कहा कि शासन की जो आरटीओ छूट है, गत वर्ष 16 जनवरी को प्राप्त हुई थी।

इसलिए हमारा आग्रह है कि जब शासन छूट देता ही है तो समय पर दे, जिससे मेला समय पर प्रारंभ होगा और इसका भव्य उद्घाटन हो सकेगा। इस अवसर पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी उपस्थित थे।



Source link