कोकता में झगड़ रहे थे शराबी: लड़ाई छुड़ाने गई पुलिस, पथराव से कार का शीशा टूटा – Bhopal News

कोकता में झगड़ रहे थे शराबी:  लड़ाई छुड़ाने गई पुलिस, पथराव से कार का शीशा टूटा – Bhopal News



कोकता बायपास चौराहे पर दो शराबियों की लड़ाई रुकवाने पहुंची डायल-112 पर शराबियों ने पत्थर चला दिया। पत्थर डायल-112 के आगे वाले कांच पर लगा। जिससे कांच डैमेज हो गया। जिसके बाद डायल-112 चालक दीपक राजपूत ने थाने में घटना की सूचना दी। आरोपी को थाने लेकर ज

.

बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी मिथुन कुमार ढहेरिया कोकता में मजदूरी करता है। काम पूरा होने के बाद यहां कलारी पर वो शराब पीने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी अन्य शराबी से लड़ाई हो गई। दोनों के बीच झगड़ी बढ़ गया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने डायल-112 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने जब दोनों को लड़ने से रोका। जिसके विरोध में मिथुन ने पत्थर से डायल-112 पर हमला कर दिया। पुलिस ने मिथुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link