Last Updated:
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बदलने के साथ कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रीवा सबसे ठंडा रहा जहाँ तापमान 9°C रिकॉर्ड हुआ. ग्वालियर–चंबल और शहडोल में भी तेज ठंड बनी हुई है. दक्षिणी हवाओं के कारण हल्का तापमान बढ़ा है, लेकिन अगले 24 घंटे बाद फिर गिरावट की संभावना जताई गई है. शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है.
MP Weather Update Today. मध्य प्रदेश का मौसम बदलने के साथ ही कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तापमान पिछले कुछ दिनों से 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. रीवा संभाग के जड़ों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान रीवा जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. साथ ही शहडोल के कल्याणपुर में 9.3 डिग्री और छतरपुर के नौगांव में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बर्फबारी तो हो रही है, लेकिन हवा की दिशा बदलने के कारण प्रदेश में उत्तरी हवाएं प्रवेश नहीं कर पा रही हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री से लेकर 2.5 डिग्री तक काम रहे. साथ ही नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक कम दर्ज हुआ.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में दक्षिणी और से दवाओं का दौर बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में उछाल देखा जा रहा है. हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में एक बार फिर कमी देखी जाएगी. हालांकि एक चक्रवर्ती तूफान ‘सैंयार’ मलाक्का और उसके आसपास के इलाके में देखा जा रहा है. साथ ही एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका और उसके आसपास बना हुआ है, जो कि अगले 24 घंटे के दौरान डिप्रेशन में परिवर्तित हो जाएगा. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखे जा सकती है.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: रीवा – 9°C (सबसे कम), कल्याणपुर (शहडोल) – 9.3°C, नौगांव (छतरपुर) – 9.6°C, शिवपुरी – 10°C, ग्वालियर – 10.3°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
उज्जैन – 17°C
इंदौर – 16.3°C
भोपाल – 15°C
जबलपुर – 13.6°C
ग्वालियर – 10.3°C
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें