WPL 2026 Mega Auction Unsold Player: इन 60 खिलाड़ियों को नहीं मिला एक भी पैसा…कई बड़े नाम शामिल, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट

WPL 2026 Mega Auction Unsold Player: इन 60 खिलाड़ियों को नहीं मिला एक भी पैसा…कई बड़े नाम शामिल, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट


WPL 2026 Mega Auction Unsold Players: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए 27 नवंबर को दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ है, जिसमें 5 टीमों ने मिलकर खरीदी की और अपने-अपे स्क्वाड मजबूत किए. नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों पर जहां करोड़ों की बारिश हुई, वहीं कुछ इंटरनेशनल और भारतीय स्टार ऐसी भी रहीं जिन्हें एक भी पैसा नहीं मिला. मेगा ऑक्शन में कुल 276 खिलाड़ियों में से सिर्फ 128 को ही बिड टेबल तक लाया गया, जिनमें से 67 खिलाड़ियों को खरीदा गया, बाकी खिलाड़ियों में कई ऐसे भी थे जिन्हें किसी भी टीम ने नहीं चुना और वे अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में चली गईं.

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रही बड़े नाम वाली खिलाड़ी

WPL 2026 मेगा ऑक्शन में कई अनुभवी खिलाड़ी उम्मीद के बावजूद खरीदार नहीं ढूंढ पाईं. विदेशी और भारतीय दोनों ही कैटेगरी में कुछ बड़े और हैरान करने वाले नाम अनसोल्ड रहे, जिनको लेकर फैंस में भी चर्चा रही. टीमों के संयोजन और पर्स बैलेंस के चलते कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया. एलिसा हीली, एलिस कैप्सी, प्रतीका रावल जैसी स्टार प्लेयर पर बोली नहीं लगी.

इंडियन प्लेयर्स पर खर्च हुआ ज्यादा पैसा, फिर भी कई रहीं अनसोल्ड

ऑक्शन में 53% राशि भारतीय खिलाड़ियों पर खर्च हुई. टीमों ने भारतीय सितारों पर जमकर बोली लगाई, लेकिन फिर भी कई घरेलू और इंटरनेशनल लेवल का अनुभव रखने वाली भारतीय खिलाड़ी अनसोल्ड रह गईं. इसका कारण टीमों का स्क्वाड संतुलन और स्लॉट सीमित होना माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


नीलामी में खरीदी गईं 23 विदेशी खिलाड़ी

जहां कुछ विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी, वहीं कई इंटरनेशनल स्टार क्रिकेटर भी अनसोल्ड रहीं. 23 विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली, लेकिन उससे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी बिना किसी खरीदार के वापस लौट गईं. गुजरात और यूपी के पर्स में पैसे बचने के बावजूद भी कई विदेशी खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं लगाया.

खिलाड़ियों पर 5 टीमों ने कुल 40.80 करोड़ रुपए खर्च किए

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन गुरुवार को नई दिल्ली में हुआ. नीलामी के लिए कुल 276 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन ऑक्शन पूल में 128 खिलाड़ियों के नाम लाए गए. 5 टीमों ने मिलकर 40.80 करोड़ रुपए खर्च किए और 67 खिलाड़ियों को खरीदा. इनमें 44 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ी रहीं.

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अनसोल्ड खिलाड़ियों की फुल लिस्ट

एलिसा हीली
सब्बिनेनी मेघना
ताजमिन ब्रिट्स
एमी जोन्स
इसाबेल गेज
अलाना किंग
डार्सी ब्राउन
अमांडा जेड-वेलिंगटन
प्रिया मिश्रा
लॉरेन चीटल
उमा छेत्री
प्रणवी चंद्रा
डेविना पेरिन
वृंदा दिनेश
दिशा कसाट
अरुषि गोयल
सनिका चालके
एस यशश्री
जिंतिमनी कलिता
जी त्रिशा
अमनदीप कौर
हुमैरा काजी
खुशी भाटिया
नंदिनी कश्यप
हैप्पी कुमारी
नंदिनी शर्मा
कोमलप्रीत कौर
शबनम शकील
प्रकाशिका नाइक
भारती रावल
प्रियंका कौशल
परुनिका सिसोदिया
जगरावी पंवार
स्नेहा दीप्ति
मोना मेश्राम
प्रिया पुनिया
नुजहत परवीन
ली ताहुहू
फ्रान जोनास
शुचि उपाध्याय
लौरा हैरिस
पूनम खेमनार
रहिला फिरदौस
तीर्था सतीश
कोमल झंझड़
सहाना पवार
कोर्टनी वेब
शिवली शिंदे
हीथर ग्राहम
तेजल हसबनीस
राबेया खान
हीथर नाइट
नजमा खान
शानू सेन
एलिस कैप्सी
गार्गी वांकर
सयाली सतघरे
इस्सी वोंग
प्रगति सिंह
आयुषी शुक्ला

ये भी पढ़ें: WPL ऑक्शन में खर्च हुए 40.8 करोड़ रुपये, 23 विदेशियों की चमकी किस्मत, यहां देख लें फुल स्क्वॉड





Source link