मैहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई: एसपी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई; बाइक सवार को हैलमेट पहनने की दी सलाह – Maihar News

मैहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सार्वजनिक स्थानों पर कार्रवाई:  एसपी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई; बाइक सवार को हैलमेट पहनने की दी सलाह – Maihar News


मैहर में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर देर रात संयुक्त पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सख्त कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने किया

.

इसमें कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस और पुलिस लाइन के बल ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। भ्रमण के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा मचाने वालों को मौके से हटाया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त, लापरवाही से बाइक चलाने वाले युवकों को रोककर समझाया गया।

पुलिस ने उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



Source link