अजूबा: 16 छक्के और 10 चौके, भारत के खूंखार बल्लेबाज का वनडे में दोहरा शतक, 159 गेंद पर ठोके 220 रन

अजूबा: 16 छक्के और 10 चौके, भारत के खूंखार बल्लेबाज का वनडे में दोहरा शतक, 159 गेंद पर ठोके 220 रन


भारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार ऐसी भयानक तबाही मचाई कि वर्ल्ड क्रिकेट हैरान रह गया. वनडे क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक ठोकते हुए 159 गेंदों में 220 रन की नाबाद पारी खेली और अपने धमाके से दुनियाभर को चौंका दिया. इस भारतीय बल्लेबाज ने 138.36 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाए. यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले विध्वंसक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हैं. ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के कप्तान भी हैं.

भारत के खूंखार बल्लेबाज ने वनडे में ठोका दोहरा शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 नवंबर 2022 को वनडे क्रिकेट यानी 50 ओवर के फॉर्मेट में दोहरा शतक ठोकते हुए 159 गेंदों में 220 रन बनाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस List-A (वनडे फॉर्मेट) मैच में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ ये ऐतिहासिक पारी खेली थी. यह विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच था. महाराष्ट्र की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए थे. उत्तर प्रदेश की टीम के सामने जीत के लिए 331 रन का लक्ष्य था.

Add Zee News as a Preferred Source


1 ओवर में 7 छक्के भी लगाए

उत्तर प्रदेश की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.4 ओवर में 272 रन पर ढेर हो गई. महाराष्ट्र ने यह मैच 58 रन से जीत लिया. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी 159 गेंदों में 220 रन की नाबाद ऐतिहासिक पारी के दौरान एक ओवर में सात छक्के भी लगाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह की बखियां उधेड़ कर रखी दी. शिवा सिंह ने इस ओवर में 1 नो बॉल समेत कुल 7 गेंदें फेंकी. इन सभी 7 गेंदों पर ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार 7 छक्के जड़ दिए.

ओवर में 43 रन बटोर लिए

शिवा सिंह के इस ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ ने कुल 43 रन बटोर लिए. ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए 6 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने वनडे में 115 रन और टी20 इंटरनेशनल में 633 रन बना चुके हैं. ऋतुराज गायकवाड़ IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने 71 IPL मैचों में 2502 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं.



Source link