इंदौर: सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत को आया 14.91 लाख का नोटिस, कहा- ‘मेरे पास कार्ड ही नहीं’

इंदौर: सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत को आया 14.91 लाख का नोटिस, कहा- ‘मेरे पास कार्ड ही नहीं’


Last Updated:

Indore News: इंदौर में सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी को HDFC बैंक ने 14.91 लाख रुपये का नोटिस भेजा है. बैंक का दावा है कि क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर बड़े खर्च हुए हैं, जबकि मीत का कहना है कि उन्होंने कोई कार्ड बनवाया ही नहीं. उन्होंने इसे फ्रॉड बताया और बैंक व पुलिस दोनों को शिकायत दी है. मामला जांच में है.

सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत को आया 14.91 लाख का नोटिस

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. इंदौर शहर के सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी को एचडीएफसी बैंक ने 14 लाख 91 हजार रुपये का नोटिस भेज दिया है. बैंक का कहना है कि मीत लालवानी ने अपने क्रेडिट कार्ड से इतनी बड़ी रकम खर्च की है, लेकिन बिल जमा नहीं किया.

बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार यह सारा पैसा ऑनलाइन गेमिंग और जुए की वेबसाइट्स पर उड़ाया गया है. इसमें सबसे ज्यादा लेन-देन पोकरबाजी (PokerBaazi), बाजी नेटवर्क और गूगल प्ले के जरिए हुए हैं. ये सभी प्लेटफॉर्म ऑनलाइन पोकर और अन्य जुआ खेलने के लिए मशहूर हैं. नोटिस मिलते ही मीत लालवानी ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि “मेरे पास एचडीएफसी बैंक का कोई क्रेडिट कार्ड ही नहीं है. मैंने कभी ऐसा कोई कार्ड नहीं बनवाया और न ही इन वेबसाइट्स पर कोई पैसा खर्च किया है.” मीत का दावा है कि कोई व्यक्ति उनके नाम, फोटो और दस्तावेजों का दुरुपयोग करके क्रेडिट कार्ड बनवाया और उससे जुआ खेला.

उन्होंने तुरंत बैंक से शिकायत की है और कहा है कि यह पूरी तरह फ्रॉड का मामला है. मीत लालवानी ने पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. उनका कहना है कि जब उनके पास कार्ड ही नहीं है तो 14 लाख रुपये का बिल कैसे आ सकता है? दूसरी तरफ बैंक का पक्ष है कि क्रेडिट कार्ड मीत लालवानी के नाम पर ही जारी किया गया था और सभी केवायसी दस्तावेज उनके ही थे. बैंक ने बकायदा लीगल नोटिस भेजकर पैसे जमा करने को कहा है, वरना कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कोई शख्स सांसद के बेटे के नाम पर इतनी बड़ी रकम का क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकता है? क्या बैंक ने सही से जांच-पड़ताल नहीं की? या फिर सचमुच कोई अपने ही नाम से गलत काम कर रहा है? सांसद शंकर लालवानी ने अभी तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि परिवार इस पूरे मामले की गहराई से जांच करवा रहा है. फिलहाल पुलिस और बैंक दोनों ही अपनी-अपनी जांच कर रहे हैं. अगर यह फ्रॉड साबित हुआ तो यह देश में क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के सबसे बड़े मामलों में से एक होगा.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर: सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत को आया 14.91 लाख का नोटिस



Source link