खंडवा में रेलवे पुल से छलांग लगाने लगा युवक: टीआई ने भरोसा दिलाकर रोका; थाने में आधे घंटे रोता रहा – Khandwa News

खंडवा में रेलवे पुल से छलांग लगाने लगा युवक:  टीआई ने भरोसा दिलाकर रोका; थाने में आधे घंटे रोता रहा – Khandwa News



खंडवा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक रेलवे पुल से छलांग लगाने लगा। लोग उसे रोकते रहे, लेकिन वह पुल की रेलिंग फांदकर गर्डर तक पहुंच गया।

.

प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता चिराग मिश्रा ने बताया कि वे कोर्ट की तरफ जा रहे थे। तभी उन्होंने युवक को पुल पर जाली फांदते देखा। उन्होंने तुरंत सूचना कोतवाली टीआई अशोक सिंह चौहान को दी।

टीआई ने बातकर युवक को रोका

टीआई अशोक सिंह चौहान उसी दौरान सिविल लाइन की तरफ जा रहे थे। उन्होंने गाड़ी रोककर पुल पर लटक रहे युवक से बात की और मदद का भरोसा दिलाया। युवक जान देने की बात करता रहा, लेकिन टीआई की फटकार पर वह बाहर आया।

पुलिस थाने में आधे घंटे से रो रहा

युवक को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां वह पिछले आधे घंटे से रो रहा है। फिलहाल उसकी मानसिक स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पूछताछ शांत होने के बाद की जाएगी। टीआई ने बताया कि युवक बैतूल के भैंसदेही का रहने वाला है। उसने अभी अपना नाम नहीं बताया है। सुसाइड के कारणों का खुलासा पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।



Source link