Last Updated:
MS Dhoni Dinner Party Menu Ranchi: रांची में भारतीय टीम का कोई मैच हो और खिलाड़ी धोनी के घर न पहुंचा, भला ये कैसे संभव है? 30 नवंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के सितारों का जमावड़ा धोनी के फॉर्म हाउस पर था, जहां माही ने जमकर मेहमाननवाजी की.
रांची: 30 नवंबर को झारखंड की राजधानी में होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले दो दिनों से रांची में है. इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में एक तरफ जहां JSCA स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस हो रही है वही टीम इंडिया के खिलाड़ी माही की मेजबानी और भोजन का भी जबरदस्त लुत्फ उठा रहे हैं.
धोनी की डिनर पार्टी के मेन्यू में क्या-क्या था?
रांची पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत धोनी के सिमरिया स्थित फार्म हाउस पर पिछली रात डिनर पार्टी में पहुंचे. जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में पीछे से रोहित शर्मा भी पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक डिनर पार्टी में देसी चिकन और कड़कनाथ मुर्गा विशेष तौर पर परोसा गया था.
कड़कनाथ मुर्गे के साथ कौन सी मिठाई खाई?
आपको बता दे कि धोनी के फार्म हाउस पर कड़कनाथ विशेष तौर पर पाले जाते हैं. ठंड के दिनों में कड़कनाथ मुर्गे के स्वाद का जायका और आनंद ही अलग देता है. डिनर के बाद रस माधुरी मिठाई विशेष तौर पर चखायी गई. इस दौरान धोनी ने अपने हाथों से अपने साथी खिलाड़ियों को खाना परोसा.