कुछ तो झोल है! धोनी के घर डिनर पार्टी में नहीं पहुंचे गौतम गंभीर

कुछ तो झोल है! धोनी के घर डिनर पार्टी में नहीं पहुंचे गौतम गंभीर


Last Updated:

Gautam Gambhir Arrived Ranchi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले ही रांची पहुंच गए थे, लेकिन कोच गौतम गंभीर गुरुवार को वहां पहुंचे. इस कारण वह महेंद्र सिंह धोनी के डिनर पार्टी में भी नहीं गए.

गौतम गंभीर पहुंचे रांची

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से हराया. टेस्ट के बाद दोनों टीमों की टक्कर अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में है. सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी 27 नवंबर को रांची पहुंच गए थे, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर एक दिन बाद यहां आए है.

टीम के साथ रांची के लिए ट्रैवल नहीं करने को लेकर अब गौतम गंभीर को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. दरअसल 27 नवंबर को रांची में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के बाकी अन्य सदस्य महेंद्र धोनी के घर डिनर पार्टी पर गए थे. ऐसे में साफ है कि गंभीर इस पार्टी में नहीं थे. क्योंकि वह 28 नवंबर को रांची आए हैं.

क्या धोनी और गंभीर के बीच है अनबन?

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर लंबे समय तक एक-दूसरे साथ खेले हैं. धोनी की कप्तानी में गंभीर ने दो-दो विश्व कप फाइनल में अपनी दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को चैंपियन बनाया, लेकिन क्रेडिट को लेकर कहीं ना कहीं उनके में कसक रही है. क्योंकि दोनों विश्व कप 2007 और 2011 विश्व कप में कप्तान धोनी थे, ऐसे में उनका नाम ज्यादा लिया जाता है.

इसे लेकर गंभीर ने कई बार खुल कर कहा भी है कि टीम इंडिया को अकेले धोनी ने विश्व कप नहीं जिताया है, बल्कि पूरी टीम का इसमें सहयोग रहा है. इसके कारण ही ये कहा जाता है कि गंभीर-धोनी के बीच कुछ तकरार है, लेकिन दोनों के तरफ कभी खुलकर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया.

धोनी की कोचिंग पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की कोचिंग सौंपी गई थी. हालांकि, उनकी कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन औसत रहा है. खास तौर से घरेलू सरजमीं पर पहले न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद गौतम गंभीर रडार पर आ गए हैं. यही वजह है कि कई क्रिकेट एस्कपर्ट्स गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कुछ तो झोल है! धोनी के घर डिनर पार्टी में नहीं पहुंचे गौतम गंभीर



Source link