रांची पहुंचते ही दिखा रोहित का बिहारी स्टाइल, शहबाज नदीम से यूं मिले हिटमैन

रांची पहुंचते ही दिखा रोहित का बिहारी स्टाइल, शहबाज नदीम से यूं मिले हिटमैन


Last Updated:

Rohit Sharma in Ranchi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. मुकाबले के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज रांची पहुंच गए हैं. रांची पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ है. इस दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बिहारी अंदाज देखने को मिला.

रांची एयरपोर्ट पर पुराने साथी से मिले रोहित शर्मा

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा की पहचान वैसे तो विस्फोटक बल्लेबाज की है, लेकिन वे अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं. खास तौर से अपने दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ रोहित खूब हंसी-मजाक करते हैं. ऐसा ही कुछ रांची एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जब वे शहबाज नदीम से मिले. रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के लिए रांची पहुंचे हैं.

रांची में शहबाज नदीम रोहित शर्मा का वेलकम करने एयरपोर्ट गए थे. एयरपोर्ट पर जैसे ही रोहित ने शहबाज को देखा तो वह खुशी से झूम उठे और बिहारी स्टाइल में कहा, “अरे ई तो हमारा दोस्त है.” इसके बाद रोहित और शहबाज दोनों बात करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कौन हैं शहबाज नदीम

शहबाज नदीम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं. शहबाज घरेलू क्रिकेट में बिहार और झारखंड के लिए खेले हैं. शहबाज मूल रूप से स्टील सिटी बोकारो के रहने वाले हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं. झारखंड के इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए बहुत अधिक खेलने का मौका नहीं मिला. इसके अलावा शहबाज इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए भी खेले हैं. शहबाज ने साल 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

कब है भारत-साउथ अफ्रीका का पहले वनडे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी जानी है. सीरीज की शुरुआत रांची में होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रविवार, 30 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम रायपुर रवाना होगी, जहां 3 दिसंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

रांची पहुंचते ही दिखा रोहित का बिहारी स्टाइल, शहबाज नदीम से यूं मिले हिटमैन



Source link