कोच की वजह से पूरी रात रोए थे कोहली, साथी ने बताया होटल में उस रात क्या हुआ था

कोच की वजह से पूरी रात रोए थे कोहली, साथी ने बताया होटल में उस रात क्या हुआ था


Last Updated:

Virat Kohli Cry Whole Night:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साउथ अफ्रीका के लिए वनडे सीरीज में उतरने के लिए तैयार हैं. उनके दिल्ली अंडर-17 टीम का एक किस्सा काफी मशहूर हुआ था जिसमें कोच अजीत चौधरी के प्रैंक की वजह से वो रात भर रोते रहे थे. प्रदीप सांगवान ने यह किस्सा शेयर किया था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है. उनके नाम 82 इंटरनेशनल सेंचुरी है. सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बैटर की लिस्ट में विराट सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं. साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने वनडे डेब्यू किया था और 2011 में भारत की वर्ल्ड कप जीत और दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. टी20 और टेस्ट को अलविदा कह चुके कोहली अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं.

विराट कोहली ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में दिल्ली की टीम से की थी. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. कोहली ने पहली बार दिल्ली अंडर-15 टीम के लिए 15 साल की उम्र में खेला था और चार साल बाद उन्होंने टीम के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. कोहली के दिल्ली टीम के साथी प्रदीप सांगवान ने कोहली के अंडर-17 दिनों का एक दिलचस्प किस्सा याद किया था. सांगवान के मुताबिक, कोहली क्रिकेट को लेकर काफी भावुक थे और जब उनके बल्ले से रन नहीं निकलते थे तो वे अक्सर रो पड़ते थे.

किस कोच की वजह से रोए थे विराट कोहली?

अंडर-17 के दौरान विराट कोहली से जुड़ा एक किस्सा प्रदीप सांगवान ने News24 को दिए इंटरव्यू में बताया था. “हम पंजाब में अंडर-17 मैच खेल रहे थे. पिछले 2-3 पारियों में वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे. हमारे कोच अजीत चौधरी थे, जो उन्हें ‘चीकू’ बुलाते थे. विराट हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी थे. अजीत सर ने मजाक में कहा, ‘चलो उसे बोलते हैं कि अगला मैच नहीं खेलेगा.’ हम सब इस मजाक में शामिल हो गए.”

क्यों विराट कोहली को किया गया था बाहर?

सांगवान ने आगे बताया, टीम मीटिंग में सर ने विराट का नाम नहीं लिया. वह अपने कमरे में गया और रोने लगा! उसने सर को फोन किया और कहा कि मैंने 200 और 250 रन बनाए हैं… सच में, उस सीजन में उसने बड़े स्कोर किए थे. बस पिछले 2-3 पारियों में रन नहीं बने थे. वह इतना भावुक हो गया कि उसने अपने बचपन के कोच राजकुमार सर को भी फोन कर दिया!”

सांगवान ने कहा, “फिर मेरे पास आया और बोला, ‘सांगवान, बता क्या हुआ? मैंने इतने रन बनाए इस सीजन में.’ मैंने कहा, ‘हां हां, बहुत गलत हो रहा है!’ वह पूरी रात सो नहीं पाया. बोला, ‘नहीं, मुझे नींद नहीं आ रही. जब मैं खेल ही नहीं रहा तो सोने का क्या फायदा?’ फिर मैंने उसे बताया कि तू खेल रहा है. ये सब मजाक था!”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

कोच की वजह से पूरी रात रोए थे कोहली, साथी ने बताया होटल में उस रात क्या हुआ था



Source link