मंडला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पहुंचा: सुबह से छाया घना कोहरा; बादल छंटने से ठंड का दौर शुरू – Mandla News

मंडला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पहुंचा:  सुबह से छाया घना कोहरा; बादल छंटने से ठंड का दौर शुरू – Mandla News


मंडला में बीते कुछ दिनों से बादलों के कारण ठंड से राहत थी, लेकिन अब बादल छंटने के बाद ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है। शनिवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

.

इससे पहले, शुक्रवार को मंडला का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह पूर्वी मध्य प्रदेश में दर्ज किया गया सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। तापमान में गिरावट और हल्की हवा के कारण दिन में भी ठंड का एहसास होता रहा, जो शाम होते-होते और बढ़ गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम साफ बना हुआ है। आने वाले दो दिनों के मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

देखिए धुंध की तस्वीरें…

जिले में बीते कुछ दिनों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार है-

28 नवंबर: न्यूनतम 09.3°C, अधिकतम 28.0°C

27 नवंबर: न्यूनतम 13.6°C, अधिकतम 29.0°C

26 नवंबर: न्यूनतम 14.3°C, अधिकतम 28.6°C

25 नवंबर: न्यूनतम 14.0°C, अधिकतम 28.8°C

24 नवंबर: न्यूनतम 13.8°C, अधिकतम 30.0°C

23 नवंबर: न्यूनतम 11.9°C, अधिकतम 30.0°C

22 नवंबर: न्यूनतम 12.0°C, अधिकतम 30.8°C

21 नवंबर: न्यूनतम 11.4°C, अधिकतम 30.0°C

20 नवंबर: न्यूनतम 10.8°C, अधिकतम 29.0°C

19 नवंबर: न्यूनतम 10.1°C, अधिकतम 29.0°C

18 नवंबर: न्यूनतम 09.6°C, अधिकतम 28.5°C

17 नवंबर: न्यूनतम 09.4°C, अधिकतम 27.5°C

16 नवंबर: न्यूनतम 08.8°C, अधिकतम 27.5°C



Source link