हरदा5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजय शिक्षक संघ व शासकीय अध्यापक ने पहली व दूसरी क्रमोन्नति शिक्षकों काे देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करीब 2 साल से क्रमोन्नति का मामला अटका हुआ है। संगठन ने प्रभारी डीईआई डीएस रघुवंशी काे साैंपकर क्रमोन्नति देने की मांग की। संगठन ने बताया कि कन्या शाला हरदा संकुल व टिमरनी ब्लाॅक के शिक्षकों काे हाउस रेंट अलाउंस नहीं मिल रहा है। इसी तरह काेराेना में महिला शिक्षकों काे रात की ड्यूटी में छूट देने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारी माैजूद थे।
0