Last Updated:
Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने CNN-News18 इंडियन ऑफ द ईयर में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने से पहले उन्होने आईसीसी चीफ जय शाह के पैर क्यों छुए थे. इस दौरान जय शाह का एक रिएक्शन भी खूब वायरल हुआ था.
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार आईसीसी वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. भारत ने विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात दी थी. पहली बार चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था. कप्तान हरमनप्रीत कौर भी भांगड़ा करते हुए ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंची थीं. आईसीसी के चीफ जय शाह ने हरमनप्रीत कौर को ट्रॉफी थमाई, लेकिन उससे पहले हरमनप्रीत कौर ने जय शाह के पैर छुए थे. इसके बाद जय शाह का रिएक्शन खूब वायरल हुआ था. इसी घटना को लेकर हरमनप्रीत कौर ने CNN-News18 इंडियन ऑफ द ईयर कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था.
पैर छूने को लेकर पूछे गए सवाल पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, “वो चीज बहुत नेचुरल था. मैंने किसी तरह की कोई प्लानिंग की थी. मैंने सर को देखा और जिस तरह से जश्न चल रहा था उस मोमेंट में वो हो गया. हम लोगों को बचपन से बड़ों के पैर छुना सिखाया जाता है. इसी वजह से वो हो गया. वो बस नेचुरल रिस्पेक्ट था.” इसके अलावा हमरन ने कोच अमोल मजूमदार को लेकर भी खुलकर बात की.
View this post on Instagram
कोच अमोल मजूमदार के लिए हरमनप्रीत ने क्या कहा?
हरमनप्रीत कौर ने कहा, “बहुत मेहनत के बाद हमारे लिए ये पल आया था. हमारी टीम जिनती ट्रॉफी को डिजर्व करते थे उससे ज्यादा सर करते थे. आपको पता है कि उन्होंने कितना मेहनत किया, लेकिन दुर्भाग्या से वह इंडिया की जर्सी नहीं पहन पाए. वो बार-बार हमें याद दिलाते थे कि ये जर्सी जो आपने पहनी है इसका वैल्यू करो. बहुत से लोग हैं जो खूब मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें ये जर्सी पहनने का मौका नहीं मिलता है. बार-बार हमें याद दिलाते थे कि हमें किसी चीज को हल्के में नहीं लेना है.”
जय शाह का रिएक्शन क्यों हुआ था वायरल
चैंपियन बनने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर जब ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंचीं तो उन्होंने जय शाह के पैर छूने की कोशिश की. हालांकि,तभी जय शाह को याद आया है कि वह फिलहाल आईसीस के चीफ है और एक बड़े पद पर हैं, जो विश्व क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये पद निष्पक्षता का प्रतिक है. ऐसे में हरमन उनका पैर छूतीं तो अलग तरह का मैसेज जाएगा, जो जय शाह नहीं चाहते थे. यही वजह की उन्होंने हरनप्रीत को पैर छूने से रोका और उनका रिएक्शन वायरल हो गया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें