IND vs SA: भारत के लिए खतरा बनेंगे टेम्बा बवुमा? जानिए टीम इंडिया के लिए कैसा है उनका वनडे रिकॉर्ड?

IND vs SA: भारत के लिए खतरा बनेंगे टेम्बा बवुमा? जानिए टीम इंडिया के लिए कैसा है उनका वनडे रिकॉर्ड?


Temba Bavuma ODI Record Against Team India: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज होने जा रही है. पहला मुकाबला अब से कुछ घंटे बाद यानी 30 नवंबर को शुरू होगा. अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप करके अपनी ताकत दिखा चुकी है और वनडे में भी वो जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम को टेम्बा बावुमा ही लीड करेंगे. जब-जब बावुमा भारत के खिलाफ वनडे खेलने उतरे तब-तब उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. अब यह सीरीज उनके लिए बेहद अहम है. बतौर कप्तान जहां वो सीरीज जीतना चाहेंगे वहीं बतौर बल्लेबाज वो इस सीरीज में 2000 वनडे रन भी पूरे कर सकते हैं.

तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. सभी की नजरें बावुमा के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. टेम्बा बावुमा ने अफ्रीका के लिए 53 वनडे मैचों की 51 पारियों में 1941 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.19 का रहा है, जिसमें 5 शतक और 8 फिफ्टी शामिल हैं. ये आंकड़े उनकी क्षमता की गहावी देते हैं. अब यदि बावुमा रांची में 59 रन बना लेते हैं, तो वह न सिर्फ अपने 2000 वनडे रन पूरे कर लेंगे बल्कि ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के 22वें खिलाड़ी भी बन जाएंगे. इतना ही नहीं वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज चौथे खिलाड़ी बन सकते हैं.

टीम इंडिया के खिलाप कैसा है बावुमा का वनडे रिकॉर्ड?

टेम्बा बावुमा के टीम इंडिया के खिलाफ आंकड़े बढ़िया हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों में हमेशा अच्छी बल्लेबाजी की है. अब तक भारत के खिलाफ वनडे में 5 मैच खेले हैं और 34.40 की औसत से 172 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 77.47 का रहा है. वह भारत के खिलाफ एक शानदार शतक भी जड़ चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर भारत के खिलाफ 110 रन है, ये आंकड़े बता रहे हैं कि इस वनडे सीरीज में वो टीम इंडिया के लिए खतरा रहने वाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत vs साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल (India vs South Africa ODI series schedule)

पहला वनडे- 30 नवंबर स्थान: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

दूसरा वनडे- 3 दिसंबर स्थान- रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

तीसरा वनडे- 6 दिसंबर स्थान- एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापट्टनम

भारत की टीम (Team India for the ODI series against South Africa)

विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा.

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्विन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोर्ज़ी, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), केशव महाराज (उप-कप्तान), मार्को जानसन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) और प्रनेलन सुब्रेयन.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma के वो 5 दमदार रिकॉर्ड, जिन्हें कभी नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली…Test-T20I में ‘किंग’ रह गए कोसों दूर



Source link