Perth Pitch Controversy: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) अधिकारियों को जवाब देने के लिए कहा गया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के दौरान इस्तेमाल की गई पर्थ स्टेडियम की पिच की कड़ी आलोचना की थी. ख्वाजा की यह बात हाल ही में उस्मान ख्वाजा फाउंडेशन के एक इवेंट में कही गई थी. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जवाब मांगा है. आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले ने पिच को आधिकारिक तौर पर ‘वेरी गुड’ रेटिंग दी थी.
ख्वाजा ने क्या कहा था?
ख्वाजा ने उस्मान ख्वाजा फाउंडेशन के एक इवेंट में कहा था, ”पहले दिन 19 विकेट गिरे. पिछले साल भारत के साथ टेस्ट में भी यही हुआ था. पहले दिन यही स्थिति थी. स्टीव स्मिथ बेहतरीन बल्लेबाज हैं. गेंद उनके बल्ले पर भी नहीं आ रही थी. खिलाड़ी इंजर्ड हुए. क्या इस पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग देना सही है?” उन्होंने कहा कि आप वास्तव में गेंद कब ऊपर या नीचे जाएगी इसका अंदाजा नहीं लगा सकते. यह सबसे मुश्किल है. पर्थ में पहले दिन का विकेट बकवास था। यह पिछले साल भी था, इस साल भी था. पर्थ की विकेट दूसरे दिन, तीसरे दिन बेहतर होती है। चौथे दिन विकेट टूटने लगती है.
ये भी पढ़ें: 58 गेंद, 95 रन… KKR के ऑलराउंडर ने 163 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, गेंदबाजों में फैलाई दहशत
मुश्किल पिच पर शानदार जीत
बैटिंग के मुश्किल हालात के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत हासिल की. इसमें ओपनर ट्रैविस हेड ने मैच जिताने वाले 123 रन बनाए. इससे उनकी टीम 205 रन का टारगेट पूरा कर पाई और पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. ख्वाजा पूरे मैच में पीठ में दर्द से जूझते रहे और मैच की किसी भी पारी में टॉप ऑर्डर में अपनी हमेशा की तरह जगह नहीं बना पाए. ब्रिसबेन के गाबा में होने वाले टेस्ट से पहले वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं. उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए घोषित टीम में भी जगह दी गई है.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: इंटरनेशनल क्रिकेटर ने महिला को मारा मुक्का, फिर चुराया फोन, पुलिस ने दबोचा
हेड के साथ करेंगे ओपनिंग?
ट्रेविस हेड ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाई थी. देखना होगा कि गाबा में उस्मान ख्वाजा के साथ हेड पारी की शुरुआत करते हैं, ख्वाजा के साथ किसी और को भेजा जाता है या फिर हेड के साथ किसी और को भेजा जाता है. 18 दिसंबर को 39 साल के होने जा रहे ख्वाजा लंबे समय ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट बतौर ओपनर खेल रहे हैं. अब तक खेले 85 टेस्ट मैचों की 153 पारियों में 16 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से वह 6,055 रन बना चुके हैं.