Indore Rain News: Old House On Ras Mandal Damaged Due To Heavy Rain | रातभर से हाे रही बारिश के बाद 50 साल पुराना तीन मंजिला जर्जर मकान गिरा, मकान खाली होने से नहीं हुई जनहानि

Indore Rain News: Old House On Ras Mandal Damaged Due To Heavy Rain | रातभर से हाे रही बारिश के बाद 50 साल पुराना तीन मंजिला जर्जर मकान गिरा, मकान खाली होने से नहीं हुई जनहानि


इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मकान से दूर किया।

  • राला मंडल क्षेत्र में कॉर्नर में मौजूद जर्जर मकान भरभराकर गिरा था
  • सोमवार को रानीपुरा में एक खतरनाक मकान को गिराया गया था

पिछले 24 घंटे से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बाद राला मंडल क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-हाेते टल गया। गली के कॉर्नर पर स्थित करीब 50 साल पुराना जर्जर मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मकान खाली था। इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस तीन मंजिला मकान के गिरने की जानकारी लगते ही मौके पुलिस और निगम की टीम पहुंची और तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरू किया। मकान कॉर्नर में था। यदि यहां से कोई राहगीर उस समय गुजरता को बड़ा हादसा हो सकता था।

रातभर से हो रही बारिश के कारण गिरा मकान।

रातभर से हो रही बारिश के कारण गिरा मकान।

सोमवार को रानीपुरा में एक खतरनाक मकान को गिराया था
निगम की रिमूवल गैंग ने सोमवार को तीन घंटे में एक खतरनाक मकान को जमींदोज कर दिया था। यह मकान खतरनाक मकानों की सूची में तो था, लेकिन अति खतरनाक नहीं था। इसे लेकर एक पक्ष कोर्ट चला गया था। स्टे हटते ही निगम की टीम ने कार्रवाई कर दी। भवन अधिकारी असित खरे ने बताया रानीपुरा में 135 नं. मकान अकबर अली के नाम से था। दो मंजिला इस मकान की तल मंजिल पर दो किराएदार थे। बाकी पूरा मकान जर्जर हालत में था। उसे तोड़ने के लिए निगम की तरफ से जून में ही नोटिस दिया गया था। मकान को निगम की खतरनाक 125 मकानों की सूची में भी शामिल किया गया था। हालांकि यह मकान अति खतरनाक की श्रेणी में नहीं था। बावजूद मकान मालिक कोर्ट में चुनौती देने चले गए थे। वहां से स्टे हटते ही निगम के वकीलों ने अधिकारियों को हरी झंडी दे दी। इसके बाद निगम की रिमूवल गैंग पांच मंजिला मकान तोड़ने वाली पोकलेन मशीन लेकर वहां पहुंच गई और तीन घंटे में ही गिरा दिया गया।

0



Source link