31 साल में पहली बार… पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर पलटा इतिहास, शाहीन अफरीदी-बाबर आजम चमके

31 साल में पहली बार… पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर पलटा इतिहास, शाहीन अफरीदी-बाबर आजम चमके


Pakistan vs Sri Lanka Tri-Series Final: पाकिस्तान ने शनिवार (29 नवंबर) को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीत लिया है. उसने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी. पाकिस्तान ने इसके साथ ही 31 साल में पहली बार किसी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट का फाइनल अपने घरेलू मैदान पर जीता है. उसे होमग्राउंड पर 1994 से पिछले 4 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

बाबर ने मैच किया फिनिश

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला था. उसने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया.  115 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने मजबूत शुरुआत दी . दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े. फरहान ने 22 गेंद पर 23 और सैम अयूब ने 33 गेंद पर 36 रन की पारी खेली. बाबर आजम 34 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान सलमान अली आगा 14 और फखर जमान 3 रन बनाकर आउट हुए. उस्मान खान 3 रन बनाकर नाबाद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान का घरेलू मैदान पर 1994 से मल्टीनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रदर्शन

1994 में वनडे ट्राई-सीरीज (पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका)- पाकिस्तान हारा
2002 में एशियन टेस्ट चैंपियनशिप- पाकिस्तान हारा
2002 में वनडे ट्राई-सीरीज (पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे)- पाकिस्तान हारा
2025 में वनडे ट्राई-सीरीज (पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका)- पाकिस्तान हारा
2025 में टी20 ट्राई-सीरीज (पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे)- पाकिस्तान हारा

कामिल ने श्रीलंका के लिए लगाया अर्धशतक

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका को 19.1 ओवर में सिर्फ 114 पर समेट दिया. कामिल मिशारा एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का मुकाबला किया. कामिल ने 47 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली. कुसाल मेंडिस 14 रन बनाकर दूसरे और पाथुम निसांका 11 रन बनाकर तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे.

ये भी पढ़ें: IND vs SA 1st ODI: धोनी के शहर में वनडे का महारिकॉर्ड बनाएंगे विराट कोहली! सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा रह गए कोसों दूर

शाहीन ने बरपाया कहर

पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए. अबरार अहमद ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सलमान मिर्जा और साईम अयूब ने 1-1 विकेट लिए. श्रीलंका का पूरे टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन रहा. अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी हार का सामना करने वाली श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे फाइनल के रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन फाइनल में श्रीलंका ने निराशा किया.



Source link