Last Updated:
Virat Kohli Shot shocks Rishabh Pant: विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजों को धोने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने रांची में नेट्स में खूब पसीना बहाया. प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसे देखने के बाद ऋषभ पंत भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.
नई दिल्ली. विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करने को तैयार हैं. फैंस उनके बल्ले से रनों का अंबार देखने के लिए बेताब हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने नेट्स में खूब पसीना बहाया. नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान कोहली ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसने ऋषभ पंत को मुरीद कर लिया. वह उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. BCCI ने इसका वीडियो भी शेयर किया है.
कोहली के शॉट पर क्या बोले पंत?
रांची में वनडे मैच से पहले विराट कोहली ने नेट सेशन में धुआंधार प्रैक्टिस की. इस दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत उन्हें चीयर करते नजर आए. कोहली ने नेट सेशन के में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी सामना किया. जब अर्शदीप ने एक गेंद छोटी फेंकी, तो विराट ने उस पर शानदार लॉफ्टेड शॉट खेला. इस शॉट को देखने के बाद पीछे ही खड़े ऋषभ पंत उनकी तारीफ करते नजर आए. उन्होंने कहा, ‘भाई जी, अच्छा बॉल था ये. तगड़ा मार दिया.’ BCCI ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ RO-KO ने भरी हुंकार
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले की तैयारी के लिए खूब पसीना बहाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. इस सीरीज में रोहित शर्मा ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता था. वहीं, सिडनी वनडे में कोहली के बल्ले से अर्धशतक निकला था.
𝗦𝗢𝗨𝗡𝗗 𝗢𝗡 🔊