Sanju Samson said that he Have worked hard on fitness, power hitting | IPL 2020 CSK vs RR: संजू सैमसन बताया अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज

Sanju Samson said that he Have worked hard on fitness, power hitting | IPL 2020 CSK vs RR: संजू सैमसन बताया अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का राज


शारजाह: संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा है कि उन्होंने हाल के महीनों में अपनी पावर हिंटिंग पर कड़ी मेहनत की है. संजू ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सैमसन ने 32 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली जिसमें 9 छक्के और एक चौका शामिल रहा. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे. चेन्नई 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 CSK vs RR: तस्वीरों में देखिए मैच का पूरा हाल

अवॉर्ड सेरेमनी में सैमसन ने कहा, ‘मेरा गेम प्लान वहां खड़े रहकर मारना था. अगर गेंद मेरे एरिया में होगी तो मैं इसके लिए जाऊंगा, गेंद अगर आपके एरिया में है तो उसे मारने की इच्छा रखना जरूरी है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी फिटनेस, डाइट और ट्रेनिंग पर काफी काम किया क्योंकि मेरा खेल पावर हिटिंग का है. मुझे लगता है कि इस पीढ़ी में लंबा मारने की मांग है. इन 5 महीनों में मेरे पास इस पर काम करने का समय था. मुझे लगता है कि मैंने अपनी ताकत को बढ़ाया है.’

सैमसन एक विकेटकीपर भी हैं और उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 2 अच्छे कैच भी पकड़े. राजस्थान के पास रॉबिन उथप्पा और जोस बटलर के रूप में विकेटकीपिंग के दो विकल्प और मौजूद हैं. बटलर हालांकि अभी टीम से जुड़े नहीं हैं. सैमसन ने कहा, “हर कोई विकटकीपिंग करना पसंद करता है, कोई भी मैदान पर भागना पसंद नहीं है, लेकिन ये कोच पर निर्भर है.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link