Last Updated:
KL Rahul Press conference: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इस मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. मैच से पहले राहुल प्रेंस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने मुकाबले के लिए अपमा गेम प्लान शेयर किया.
रांची: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले जाने वाले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है. मैच से पहले इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले केएल राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने अपना गेम प्लान बताया. केएल राहुल ने कई अहम सवालों का जवाब देते हुए प्लेइंग इलेवन को लेकर ब्लू प्रिंट भी दिया, जिसमें उन्होंने खुद को एक फिनिशर की भूमिका में रखने की बात कही.
राहुल ने साफ तौर पर कहा कि टेस्ट सीरीज में जो कमियां सामने आई है उसे हम एक एक दिन में ठीक नहीं कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने रांची की पिच को लेकर साफ कर दिया है कि यहां हाई स्कोरिंग मैच होता है. उनके इस बयान से तय हो गया है कि फिर बैटिंग लाइन अप में गहराई देखने को मिलेगी. इसके अलावा ओस के प्रभाव भी देखने को मिलेगा जिससे गेंदबाजी संतुलन को देखना भी अहम होगा.
कैसी होगी केएल राहुल की प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग को लेकर दो विकल्प हैं. यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ स्क्वाड में शामिल हैं. ऐसे में साफ है कि रोहित के साथ इन दोनों में से कोई एक को ओपनिंग का मौका मिलेगा. अगर दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो फिर किसी एक को चौथे नंबर पर खेलना पड़ेगा. सिर्फ इतना ही नहीं, अगर यशस्वी और गायकवाड़ दोनों खेलते हैं तो फिर ऋषभ पंत के लिए टीम में जगह नहीं बन पाएगी, जबकि विराट कोहली का तीसरे नंबर पर खेलेंगे.
कौन होगा टीम के लिए फिनिशर
पहले वनडे के लिए प्लेइंग लगभग तय है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि मैच में टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका में कौन होंगे. इसका जवाब देते हुए केएल राहुल ने साफ कर दिया कि वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और इस भूमिका को निभाएंगे. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भी छठे नंबर पर बैटिंग की थी. इस वजह से यहां भी इस पोजीशन पर खेलेंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें