नर्मदापुरम में रात में 6 चोर घर में घुसे: सूने मकान में चोरी की, CCTV में 45 मिनट तक रॉड लेकर घूमते दिखे – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में रात में 6 चोर घर में घुसे:  सूने मकान में चोरी की, CCTV में 45 मिनट तक रॉड लेकर घूमते दिखे – narmadapuram (hoshangabad) News


सीसीटीवी कैमरे में आधा दर्जन चोर नजर आएं।

नर्मदापुरम में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन इस मौसम में चोरों का एक गिरोह बेखौफ सक्रिय है। ये चोर आधी रात को कॉलोनियों में घुसकर चोरी कर रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। 28 नवंबर की रात को हरदा बायपास स्थित साईं दर्शन कॉलोनी में इ

.

शनिवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा है कि ये चोर करीब 45 मिनट तक कॉलोनी में घूमते रहे और घरों के बाहर खड़े वाहनों को देखते रहे। इनमें से कुछ के हाथों में लोहे की रॉड भी थी। इस दौरान उन्होंने एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरी भी की।

चोरों के इस तरह बेखौफ घूमने से आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने कहा कि डर है कि अगर रात को उनका सामना इस गिरोह से हुआ और उन्होंने विरोध किया, तो हमला तय है। इससे पुलिस की रात की गश्त (नाइट गश्ती) पर सवाल उठ रहे हैं।

चोर एक दिन पहले एक घर में घुसे थे।

वहीं, देहात थाना पुलिस ने चोरी के इस मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जिस घर में चोरी हुई है, वह परिवार शादी में लखनऊ गया है, और उनके लौटकर आने पर ही केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी बता दें कि 15 नवंबर को वैदिक विहार कॉलोनी में हुई पिछली चोरियों के आरोपी भी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

चोरी का सीसीटीवी आज शनिवार को सामने आया है।

चोरी का सीसीटीवी आज शनिवार को सामने आया है।

थाना प्रभारी ने दिए गश्त बढ़ाने के निर्देश

देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि उन्होंने साईं दर्शन कॉलोनी की चोरी पर संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार के लौटने पर केस दर्ज होगा। उन्होंने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब नाइट गश्ती टीम को अलर्ट कर दिया है।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि देर रात को कॉलोनी में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखे तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए ताकि चोरों के इस गिरोह को पकड़ा जा सके और लोगों का डर दूर हो सके।



Source link