भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम?

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम?


नई दिल्ली. टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से मिली 0-2 से करारी शिकस्त का बदला भारतीय टीम वनडे सीरीज में लेने उतरेगी. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम तीन मैचों की यह वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 30 नवंबर को होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें हैं, जो बल्ले से धूम मचाते नजर आएंगे. पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जान लेते हैं मैच के दिन यहां का मौसम कैसा रहने वाला है.

IND vs SA पहले वनडे में कैसा रहेगा मौसम?
मैच के दिन रांची के मौसम की बात करें तो फैंस के लिए गुड न्यूज है. रांची में बारिश की संभावना जीरो है. इसका मतलब ये कि पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 30 नवंबर को मैच के समय अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है. हल्की-हल्की धूम रहने की भी संभावना है. ऐसे में फैंस बिना किसी खलल के पूरे मुकाबले का आनंद ले सकेंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है रोहित-विराट का ODI रिकॉर्ड?
विराट कोहली का वनडे में साउथ अफ्रीका का खिलाफ लाजवाब रिकॉर्ड है. वह भारत साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. 5 शतक और 8 फिफ्टी ठोकते हुए कोहली ने 31 मैचों में 1504 रन बनाए हैं. उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 160 रन है. बात करें रोहित शर्मा की तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 वनडे मैचों में 806 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं. 150 रन उनका बेस्ट स्कोर है. ऐसे में इन दोनों से आगामी सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?
भारत: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

साउथ अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन.



Source link